विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2011

मास्को में होगी नेपोलियन के प्रेम पत्र की नीलामी

महान फ्रांसीसी शासक नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा 1796 में अपनी पहली पत्नी जोसेफाइन डी ब्यूहारनैस को लिखे गए प्रेम पत्र की नीलामी शनिवार को मास्को में की जाएगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मास्को: महान फ्रांसीसी शासक नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा 1796 में अपनी पहली पत्नी जोसेफाइन डी ब्यूहारनैस को लिखे गए प्रेम पत्र की नीलामी शनिवार को मास्को में की जाएगी। समाचार एजेंसी 'आरआईए नोवोस्ती' के मुताबिक नेपोलियन ने जब यह प्रेम पत्र लिखा, तब वह 26 वर्ष के थे और जोसेफाइन 32 वर्ष की थीं। इस खत में नेपोलियन ने पत्नी के प्रति भावनाओं का इजहार किया है। इतिहास की महत्पूर्ण जोड़ियों में शुमार होने वाली इस जोड़ी के प्रेम पत्रों की नीलामी पहले भी हो चुकी है। वर्ष 2006 में नीलामी के दौरान उनके प्रेम पत्र की बोली 1,20,000 डॉलर लगाई गई थी। इसके बाद वर्ष 2008 में प्रेम पत्र की नीलामी की गई और इस दौरान 445,000 डॉलर की बोली लगी। उल्लेखनीय है कि नेपोलिय बोनापार्ट (1769-1821) फ्रांस के महान शासक रहे। नेपोलियन के प्रेम पत्रों के अलावा मास्को में इस वर्ष होने वाली नीलामी के लिए लगभग 800 कलाकृतियों को शामिल किया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नेपोलियन, नीलामी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com