विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2021

‘Bella Ciao’ गाने को देसी अंदाज़ में गाकर इस कलाकार ने जीता लोगों का दिल, वीडियो वायरल

अभी हाल ही में एक वेब सीरिज़ ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी. इस वेब सीरीज़ का नाम मनी हाइस्ट है. इस वेब सीरिज़ का एक गाना धूम मचा रहा है. इस गाने के कारण यह सिरीज़ सोशल मीडिया पर बहुत पॉपुल रहा है. इस गाने का नाम बेला सिआओ है.

‘Bella Ciao’ गाने को देसी अंदाज़ में गाकर इस कलाकार ने जीता लोगों का दिल, वीडियो वायरल

अभी हाल ही में एक वेब सीरिज़ (Money Heist Web Series) ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी. इस वेब सीरीज़ का नाम मनी हाइस्ट है. इस वेब सीरिज़ का एक गाना धूम मचा रहा है. इस गाने के कारण यह सिरीज़ सोशल मीडिया (Social Media) पर बहुत पॉपुलर रहा है. इस गाने का नाम 'बेला सिआओ' है. अभी हाल ही में ये गाना बहुत वायरल हो रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह इस गाने को एक एक देसी कलाकार ने गाया है. इस गाने में हारमोनियम का भी प्रयोग किया गया है. कलाकार ने अपनी ठेठ आवाज़ से इस गाने को गाकर इसमें और जान डाल दिया है. इस गाने को सुनने के बाद लोग सोशल मीडिया पर बहुत प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

वीडियो देखें

इस वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं एक कलाकार ‘बेला चाओ' गाने को गुजराती वर्जन में बड़े चाव से गा रहा है. ये गानाबेहद प्यारा लग रहा है. इतना ही नहीं, इस शख्स का अंदाज देखते ही बन रहा है. गुजराती ट्विस्ट के साथ इस गाने ने लोगों को हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर आते ही वीडियो तुरंत वायरल हो गया.

सोशल मीडिया पर यूजर्स इस गाने  को बहुत पसंद कर रहे हैं. वीडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. यही वजह है कि कई यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स भी किए. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ इस देसी वर्जन ने मेरा दिल जीत लिया.' कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि स्पैनिश गाने का गुजराती वर्जन ओरिजिनल बेला सियाओ गाने से भी बेहतर और मजेदार है. ‘बेला चाओ' का गुजराती वर्जन आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bella Ciao, Desi Talents, Vial Video, Trending News, Money Heist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com