विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2019

बॉयफ्रेंड को छुड़ाने के लिए थाने पहुंची नाबालिग प्रेमिका, मचाया हंगामा

उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले की सुमेरपुर कोतवाली में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नाबालिग लड़की ने अपने कथित प्रेमी को छुड़ाने के लिए कोतवाली में खूब हंगामा किया.

बॉयफ्रेंड को छुड़ाने के लिए थाने पहुंची नाबालिग प्रेमिका, मचाया हंगामा
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्‍ली:

उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले की सुमेरपुर कोतवाली में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नाबालिग लड़की ने अपने कथित प्रेमी को छुड़ाने के लिए कोतवाली में खूब हंगामा किया. मामला हमीरपुर जिले की सुमेरपुर कोतवाली के चिन्नौरी गांव से जुड़ा है. एक नाबालिग लड़की की मां ने रविवार शाम डायल 112 सेवा पर फोन कर गांव के ही एक लड़के पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने लड़के को पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया था.

सोमवार को नाबालिग लड़की आरोपी लड़के की मां के साथ थाने पहुंची और वहां मौजूद उपनिरीक्षक हरि नारायण को अपनी प्रेम कहानी सुनाकर उसे छोड़ने का अनुरोध किया. लेकिन जब पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा तो उसने खूब हंगामा किया, जिससे थाने में तमाशबीनों का मजमा लग गया.

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रकाश यादव ने बताया, "लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी लड़के को रविवार शाम पकड़ा गया था. सोमवार को लड़की के हंगामा करने के बाद उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मौदहा के न्यायालय में शांतिभंग के आरोप में लड़के का चालान किया गया है, जहां से वह जमानत पर छूट चुका है."

अन्य खबरें
TikTok Top 5: टीम इंडिया को मिली बांग्लादेश से हार तो फूट-फूटकर रोने लगा बच्चा, देखें VIDEO
लड़की को 'भाभी' बोलकर बुरी तरह फंसे रणवीर सिंह, मिला ऐसा जवाब, देखें Viral Video

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
IANS
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Girlfriend, Lover, Up, Hamirpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com