रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, इस बार उन्होंने अपनी तलवारबाजी का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है. उसके इस वीडियो का इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने मजाक उड़ाया, जिस पर जडेजा Ravindra Jadeja ने करारा जवाब दिया और उनकी बोलती बंद कर दी. उन्होंने अपने घर के लॉन में तलवार लेकर करतब करते हुए वीडियो पोस्ट किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, ''तलवार अपनी चमक खो सकती है, लेकिन अपने मालिक के लिए हमेशा वफादार होती है.''
देखें Video:
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कमेंट सेक्शन में मजेदार कमेंट किया. उन्होंने लिखा, ''आपके लॉन की घास काटने वाली मशीन की जरूरत हैं रॉकस्टार.'' जिस पर जडेजा ने करारा जवाब देते हुए लिखा, ''हां लेकिन मुझे नहीं पता कि इसको काटते कैसे हैं. कोरोनावायरस का इफेक्ट है...'' उनके रिप्लाई को खूब पसंद किया जा रहा है.

पिछले बुधवार को डेविड वॉर्नर ने एक पुराना वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो तलवारबाजी करते नजर आ रहे थे. उनका वीडियो भी खूब पसंद किया गया था.
बता दें, कोरोनावायरस के चलते सभी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच स्थगित कर दिए गए हैं. बीसीसीआई ने भी आईपीएल को 15 अप्रैल तक स्थगित किया है. उम्मीद की जा रही है, जिसको और टाला जा सकता है. क्योंकि भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.
भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) तेजी से पैर पसार रहा है. भारत में कोविड-19 (COVID-19) से अब तक 273 लोगों की मौत हो चुकी है और कोरोना संक्रमण के 8447 मामले (Coronavirus Cases) सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की तरफ से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 918 नए मामले आए हैं और 31 लोगों की जान गई है. हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि इस बीमारी से अब तक 765 लोग ठीक हुए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं