विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2025

चाय गर्म चाय...ट्रेन के टॉयलेट में चाय की केतली धोते शख्स के वीडियो ने मचाया बवाल, रेलवे ने कहा...

Train Toilet Kettle Viral: ट्रेन का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ट्रेन के टॉयलेट में चाय की केतली धोता दिख रहा है, जिसे देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.

चाय गर्म चाय...ट्रेन के टॉयलेट में चाय की केतली धोते शख्स के वीडियो ने मचाया बवाल, रेलवे ने कहा...
ट्रेन टॉयलेट में चाय की केतली साफ करता दिखा शख्स, वीडियो देख उबल पड़ा इंटरनेट

Man Washing Tea Kettle in Train Toilet: इंडियन रेलवे में सफर के दौरान अगर कुछ सबसे ज़्यादा सुना और पिया जाता है, तो वो है चाय. हर कुछ मिनट में ट्रेन में गूंजती है आवाज...'चाय-गर्म, चाय-गर्म', लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इस चाय के पीछे की हकीकत दिखाकर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.

सफर के दौरान आप भी पीते हैं चाय? (train tea kettle toilet video)

इस वायरल वीडियो में एक शख्स ट्रेन के टॉयलेट में बैठकर चाय की केतली (डोलची) धोता नजर आ रहा है. वीडियो देखकर लोग गुस्से से भर उठे हैं, क्योंकि जिस बर्तन में चाय बनाकर यात्रियों को परोसी जाती है, उसे साफ करने के लिए ट्रेन के गंदे टॉयलेट का इस्तेमाल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि शख्स के पास चाय की डोलची है, जिसे वह टॉयलेट सीट के पास रखकर पानी से धो रहा है. ये नजारा न केवल unhygienic है, बल्कि यात्रियों की सेहत के लिए खतरनाक भी. ऐसे में सवाल उठता है कि, क्या हम जो चाय ट्रेन में पीते हैं, वो साफ-सफाई के किसी भी मानक पर खरी उतरती है?

यहां देखें वीडियो

ट्रेन के टॉयलेट में चाय की केतली धो रहा था शख्स (Indian train tea viral video)

यह वीडियो किस ट्रेन का है और कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसे एक्स (पूर्व ट्विटर) यूजर @BhanuNand ने शेयर किया था, जिस पर अब तक 3 लाख से अधिक व्यूज़ आ चुके हैं. यूजर्स ने इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. किसी ने लिखा, इंसान कितनी नीचता पर उतर सकता है, तो किसी ने कहा- अब ट्रेन से कुछ भी खाना-पीना नहीं लूंगा.

वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल (tea vendor train toilet)

वीडियो वायरल होते ही इंडियन रेलवे की सेवा हैंडल @RailwaySeva ने इस पर जवाब दिया. उन्होंने कहा, यह वीडियो जानबूझकर फिल्माया गया लगता है. हमारे केटरिंग स्टाफ इस तरह के बर्तनों का उपयोग नहीं करते. वीडियो में दिख रहे बर्तन काफी नए लग रहे हैं और यह किसी बाहरी व्यक्ति की हरकत हो सकती है. हालांकि, कई लोगों ने इस पर भरोसा नहीं जताया और कहा कि चाहे वीडियो असली हो या स्क्रिप्टेड, इससे एक बात तो साफ है, रेलवे को अब खानपान और साफ-सफाई को लेकर सख्ती दिखानी होगी.

ये भी पढ़ें:- क्या आप जानते हैं बिना खून पिए कितने दिन जिंदा रहते हैं मच्छर? जवाब चौंका देगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Ki Toilet Me Aadmi Ne Dhoyi Chai Ke Ketli, Man Washing Tea Container In Train Toilet Video, Train Ki Chai Ka Sach Viral Video, Train Me Milne Wali Chai Kitni Saaf Hoti Hai, Train Tea Kettle Toilet Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com