Delhi Metro Viral Video: फेमस होने और सोशल मीडिया सेंसेशन बनने के चाह में आजकल लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं. ऐसे में रीलबाजों का खास अड्डा इन दिनों मेट्रो स्टेशन बने हुए हैं, जहां रीलबाजों का अतरंगी अंदाज कभी लोगों को चौंका देता है, तो कभी हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का काफी डीप बैक की ब्लाउज के साथ जींस पहने नजर आ रहा है, जिसे देखकर यूजर्स एक से बढ़कर एक कमेंट करते हुए मौज ले रहे हैं.
रील के लिए कुछ भी...
दिल्ली मेट्रो आजकल रील बनाकर पॉपुलर होने की चाह रखने वालों के लिए हॉट स्पॉट बन चुका है. यूं तो अब तक आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे, जिनमें कभी कोई अजीबोगरीब डांस करते हुए, तो कभी अतरंगी हरकतें करते हुए लोगों का ध्यान खींच ही लेते हैं. वहीं इन सबके बीच भी लड़ाई-झगड़े के वीडियोज का वायरल होना तो सबसे आम बात है. हाल ही में ब्लाउज और जींस पहनें मेट्रो स्टेशन पर रील बनाते लड़के का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. देखा जा सकता है कि, लड़के ने डीप बैक की ब्लाउज के साथ जींस पहन रखी है. इसके साथ ही बिंदी और लिपस्टिक भी लगा रखी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
वीडियो देख लोगों ने ली मौज
कई बार दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर ऐसा नजारा देखने को मिल जाती है, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है, जैसा कि हाल ही में वायरल यह वीडियो है, जिसे इंस्टाग्राम पर @abhishek_all_in_one_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है.' वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, 'इतना कॉन्फिडेंस लोगों को आता कहां से भाई?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सारे अतरंगी पर्पल लाइन पर ही कैसे आ जाते हैं.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'है भगवान अब ये सब क्या देखना पड़ रहा है.'
ये भी देखेंः- चलते ट्रक में झूला-खाट का मजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं