विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2018

VIDEO: टॉवर पर चढ़कर मरने की धमकियां दे रहा था शख्स, कैमरे पर कैद हुआ पूरा ड्रामा

सोशल मीडिया पर एक एरियल फुटेज काफी वायरल हो रहा है. जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. अमेरिका में एक शख्स सुसाइड करने के लिए ब्रिज के टॉवर पर चढ़ गया.

VIDEO: टॉवर पर चढ़कर मरने की धमकियां दे रहा था शख्स, कैमरे पर कैद हुआ पूरा ड्रामा
अमेरिका में एक शख्स सुसाइड करने के लिए ब्रिज के टॉवर पर चढ़ गया.
  • अमेरिका में एक शख्स सुसाइड करने के लिए ब्रिज के टॉवर पर चढ़ गया.
  • डिटेक्टिव क्लॉडियो सेनचेज ने बचाई उसकी जान.
  • 500 फुट के रॉबर्ट कैनेडी ब्रिज से कूदने के लिए टॉवर पर चढ़ गया.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक एरियल फुटेज काफी वायरल हो रहा है. जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. अमेरिका में एक शख्स सुसाइड करने के लिए ब्रिज के टॉवर पर चढ़ गया. न्यू यॉर्क शहर का एक डिटेक्टिव क्लॉडियो सेनचेज ने जो किया उसके बाद उनकी काफी तारीफ हो रही है. उन्होंने बड़े ही शानदार तरीके से शख्स को सुसाइड करने से बचाया. रविवार की शाम को एक शख्स 500 फुट के रॉबर्ट कैनेडी ब्रिज से कूदने के लिए टॉवर पर चढ़ गया.

ऑस्ट्रेलिया ने उड़ाया खुद का मजाक, बॉल टैंपरिंग पर बनाया फनी वीडियो, देखें

NBC News के मुताबिक, जैसे ही लोगों ने इस शख्स को देखा तो इमरजेंसी सर्विस यूनिट को कॉल किया. जिसके बाद क्लॉडियो पहुंच गए. उस वक्त एक हेलीकॉप्टर भी वहां मौजूद था जो कैमरे पर पूरी घटना कैद कर रहा था और दूर से क्लॉडियो को पूरी जानकारी दे रहा था. जिसके बाद उन्होंने हारनेस बांधा और शख्स की और कूद गए और उसे बचा लिया. 

VIDEO: 'इंसान के चेहरे' वाला बंदर, जिसने भी देखा ये वीडियो हो गया हैरान

देखें वीडियो-
 
ये पूरी घटना कैमरे पर रिकॉर्ड की गई जिसे न्यू यॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने ट्विटर पर अपलोड किया. 31 वर्षीय शख्स की जान बचाने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. अब उसकी हालत ठीक है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
America, Manhattan, New York, Man Threatening To Jump, Suicide Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com