विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2025

बब्बर शेर को छेड़ रहा था शख्स, सामने फेंका मांस का टुकड़ा, दहाड़ मारते हुए लपका जंगल का राजा, फिर जो हुआ, कांप जाएगी रूह

वीडियो में एक शख्स पिंजरे में बंद शेर को ललचाता और उसे उकसाता नजर आ रहा है, इसके बाद शेर जो करता है उसे देख आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

बब्बर शेर को छेड़ रहा था शख्स, सामने फेंका मांस का टुकड़ा, दहाड़ मारते हुए लपका जंगल का राजा, फिर जो हुआ, कांप जाएगी रूह
शेर के साथ खेल पड़ा महंगा, मुश्किल से बची जान

शेर, जंगल का राजा कहा जाता है. सारे जानवर उससे खौफ खाते हैं, एक बार कोई शिकार हत्थे चढ़ जाए तो शेर उसे दबोच लेता है और उसका बचना मुश्किल होता है. इंसानों को भी शेर से उतना ही खौफ होता है, क्योंकि ये शिकारी किसी को नहीं छोड़ता. ऐसे में अगर कोई खुद ही शिकार बनने को आतुर हो तो फिर उसे मूर्ख ही कहेंगे. हाल मे वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शख्स पिंजरे में बंद शेर को ललचाता और उसे उकसाता नजर आ रहा है, इसके बाद शेर जो करता है उसे देख आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

शेर के साथ खेल!

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक बब्बर शेर पिंजरे में बंद नजर आ रहा है. बाहर खड़ा एक शख्स पिंजरे का दरवाजा खोल शेर के सामने मांस के टुकड़े फेंकता है. लेकिन शेर कोई कुत्ता तो नहीं जो फेंकी हुई रोटी खाकर खुश हो जाए, उसे तो अपना शिकार सामने नजर आता है और वह उसी की ओर दौड़ता है. बाहर खड़ा शख्स भी शेर को उकसाते हुए चुटकियां बजाता है. बस फिर क्या शेर तेजी से दहाड़ मारते हुए उसकी ओर लपकता है. लेकिन तभी शख्स पिंजरे का दरवाजा बंद कर देता है. लेकिन पिंजरे में बंद ये शेर फिर भी उस शख्स पर गुर्राता दिखता है.

देखें Video:

लोगों ने जताई चिंता

इस वीडियो को अलग-अलग प्रोफाइल्स से कई बार शेयर किया गया है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं. कुछ लोग शख्स के इस रवैये पर गुस्सा जता रहे हैं और उसे शेर को इस तरह न उकसाने की सलाह दे रहे हैं. तो वहीं कुछ शेर के इस तरह कैदी बनकर रहने पर अफसोस जताते हुए भी दिख रहे हैं. खैर, हमारी भी यही सलाह है कि जंगली जानवरों के साथ इस तरह का मजाक करना उचित नहीं है और ये जानलेवा भी हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: शादी का पंडाल बना जंग का मैदान! कूलर की हवा न मिलने पर बारातियों ने काटा बवाल, जमकर चले लात-घूंसे, वायरल हुआ Video

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lion Attack Video, Lion Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com