विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2021

ट्रैफिक जाम में फंसा, तो लड़के ने ट्रक के नीचे से ऐसे निकाली गाड़ी, 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. शख्स ने ट्रक के नीचे से गाड़ी को निकाल (Man Got Out Vehicle Under The Truck) दिया. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है.

ट्रैफिक जाम में फंसा, तो लड़के ने ट्रक के नीचे से ऐसे निकाली गाड़ी, 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video
ट्रैफिक जाम में फंसा, तो लड़के ने ट्रक के नीचे से ऐसे निकाली गाड़ी - देखें Video

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसको देखकर आप भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे. अक्सर देखा जाता है कि भारी गाड़ियों के चलते सड़क पर जाम लग जाता है. छोटी गाड़ियां अपनी जगह ढूंढ निकालती हैं और वहां से निकल जाती है. लेकिन यहां शख्स ने ट्रक के नीचे से गाड़ी को निकाल (Man Got Out Vehicle Under The Truck) दिया. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक खड़ा है, जिससे छोटी गाड़ियां फंस जाती हैं और ट्रैफिक जाम हो जाता है. तभी शख्स देसी जुगाड़ लगाता है और ट्रक के नीचे गाड़ी को डाल देता है. जिस तरह उसने गाड़ी को ट्रक के नीचे से निकाला. लोगों को काफी पसंद आया. लेकिन ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है. आप ऐसा कभी न करें. 

देखें Video:

इस वीडियो को विमल सैनी नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है. उन्होंने इस वीडियो को 26 मार्च को शेयर किया था, जिसके अब तक 20.3 मिलियन व्यूज हो चुके हैं. पीछे 'बेटे मौज करदी...' मीम सॉन्ग चल रहा है. साथ ही इस वीडियो को 11 लाख लाइक्स भी मिल चुके हैं.

लोगों ने कमेंट सेक्शन में गजब के रिएक्शन्स दिए. एक यूजर ने लिखा, 'तुम तो काफी हेवी ड्राइवर को भैया.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जैसे रेलवे फाटक से लोग पार करते हैं, ठीक वैसा ही इसने किया.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Social Media, Traffic Jam, Vehicle Under The Truck, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com