विज्ञापन

वंदे भारत एक्‍सप्रेस कौन चलाता है, कैसे मिलती है ये नौकरी, कितनी होती है सैलरी

वंदे भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की सबसे आधुनिक सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों में से एक है. अत्याधुनिक तकनीक, बेहतर सुरक्षा प्रणाली और तेज रफ्तार के कारण यह देश की सबसे लोकप्रिय ट्रेनों में शामिल है. कई युवाओं का सपना होता है कि वे वंदे भारत में काम करें.

वंदे भारत एक्‍सप्रेस कौन चलाता है, कैसे मिलती है ये नौकरी, कितनी होती है सैलरी

वंदे भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की सबसे आधुनिक सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों में से एक है. अत्याधुनिक तकनीक, बेहतर सुरक्षा प्रणाली और तेज रफ्तार के कारण यह देश की सबसे लोकप्रिय ट्रेनों में शामिल है. कई युवाओं का सपना होता है कि वे वंदे भारत में काम करें. पर क्‍या आप जानते हैं कि वंदे भारत के स्‍टाफ की कैसे भर्ती की जाती है? क्या इसके लिए अलग भर्ती होती है? लोको पायलट बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए और कितनी सैलरी मिलती है?

कौन चलाता है वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्सप्रेस को भारतीय रेलवे के अनुभवी लोको पायलट (Loco Pilot) चलाते हैं. आमतौर पर वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों का संचालन उन वरिष्ठ लोको पायलटों को सौंपा जाता है, जिनके पास मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन का अनुभव, अच्छा सेवा रिकॉर्ड और आवश्यक तकनीकी दक्षता होती है. इसके अलावा उन्हें वंदे भारत ट्रेनसेट के संचालन से संबंधित विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाता है. 

क्या वंदे भारत के लिए अलग भर्ती होती है

भारतीय रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए अलग से भर्ती नहीं निकालता. लोको पायलट बनने की शुरुआत रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित Assistant Loco Pilot (ALP) भर्ती परीक्षा से होती है. चयनित उम्मीदवार प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ALP के रूप में नियुक्त होते हैं. इसके बाद अनुभव, पदोन्नति, मेडिकल फिटनेस, दक्षता और विभागीय मानकों के आधार पर वे Goods, Passenger और Mail/Express Loco Pilot बनते हैं. इन्हीं अनुभवी लोको पायलटों में से योग्य कर्मचारियों को वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों का संचालन सौंपा जाता है. 

लोको पायलट बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए

RRB Assistant Loco Pilot (ALP) भर्ती के लिए सामान्यतः उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए- 

  • 10वीं पास के साथ मान्यता प्राप्त ट्रेड में ITI
  • संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिप्लोमा
  • कुछ पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री

इसके अलावा उम्मीदवार को रेलवे द्वारा निर्धारित मेडिकल फिटनेस मानकों को भी पूरा करना होता है. 

चयन प्रक्रिया कैसी होती है

Assistant Loco Pilot के लिए चयन प्रक्रिया में सामान्यतः ये चरण शामिल होते हैं. 

  • CBT-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
  • CBT-2
  • Computer Based Aptitude Test (CBAT)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • मेडिकल परीक्षण

वंदे भारत के लोको पायलट की सैलरी कितनी होती है

भारतीय रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए अलग वेतनमान निर्धारित नहीं करता. लोको पायलटों का वेतन उनके पद, वेतन स्तर (Pay Level), अनुभव और विभिन्न भत्तों के आधार पर तय होता है. वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों का संचालन करने वाले वरिष्ठ लोको पायलटों को नियमित वेतन के साथ रनिंग अलाउंस, महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस, अन्य रेलवे भत्ते मिलते हैं. इसलिए उनकी कुल मासिक आय पद, अनुभव, कार्यक्षेत्र और ड्यूटी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vande Bharat, Indian Railway Job, Indian Railway Job News, Indian Railway Job Notification, Indian Railway Jobs Salary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com