विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2022

बंदर को जादू दिखा रहा था शख्स, हैरानी से देखता रहा बंदर, फिर जो किया, देखकर नहीं होगा यकीन

इस वीडियो की सबसे मजेदार बात है, बंदर का रिएक्शन, जो उसने जादू देखने के बाद दिया. आगंतुक ने बंदर के लिए जो छोटा सा जादू दिखाया.

बंदर को जादू दिखा रहा था शख्स, हैरानी से देखता रहा बंदर, फिर जो किया, देखकर नहीं होगा यकीन
बंदर को जादू दिखा रहा था शख्स, हैरानी से देखता रहा बंदर

एक शख्स चिड़ियाघर गया और वहां उसने एक बंदर (monkey) को अपनी जादू की ट्रिक दिखाई. आप में से बहुत कम ही लोग होंगे जो बंदर को ऐसे जादू देखते हुए देखते होंगे. इस वीडियो की सबसे मजेदार बात है, बंदर का रिएक्शन, जो उसने जादू देखने के बाद दिया. आगंतुक ने बंदर के लिए जो छोटा सा जादू दिखाया, वह वास्तव में इस वीडियो का मुख्य आकर्षण नहीं है. वो है उसका मिलियन-डॉलर का रिएक्शन है जिसे देखकर किसी का भी मुंह खुला रह जाएगा. वायरल वीडियो को पबिटी के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया था और इसे 12 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

वायरल हो रहे वीडियो में शख्स को एक चिड़ियाघर में बंदर को जादू की ट्रिक दिखाते हुए देखा जा सकता है. आप बंदर को देख सकते हैं कि कैसे वह शख्स को बड़े चाव से देख रहा कि वो क्या कर रहा है. जब वह अपनी ट्रिक दिखाना बंद करता है, तो बंदर कुछ देर सोचता है और फिर वह प्रतिक्रिया करता है जैसे कि वह बहुत हैरान हो.

देखें Video:

लोगों को बंदर का रिएक्शन काफी पसंद आया और लोग वीडियो पर अपने मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. जहां कुछ यूजर्स की राय है कि इसकी प्रतिक्रिया "व्यंग्यात्मक" थी, दूसरों को लगता है कि बंदर वास्तव में हैरान था.

पुरानी टोयोटा कार बनी ट्रैक्टर, देखिए कैसे उठाई बड़ी-बड़ी लकड़ियां !

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Shows Magic To A Monkey At Zoo, Man Shows Magic Trick To A Monkey, Monkey Funny Video, Monkey Funny Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com