विज्ञापन

कोलंबिया में भूकंप के तेज झटके, 7.4 की तीव्रता से कांपी धरती; भारी तबाही की आशंका

कोलंबिया भूकंप के कुख्यात 'रिंग्स ऑफ फायर' इलाके में बसा देश है. यह क्षेत्र कई टेक्टोनिक प्लेट्स (जैसे प्रशांत प्लेट, नाजका प्लेट और फिलीपींस प्लेट) के मिलन स्थल पर स्थित है. 

कोलंबिया में भूकंप के तेज झटके, 7.4 की तीव्रता से कांपी धरती; भारी तबाही की आशंका
NDTV

साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर  7.4 मापी गई.  US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि भूकंप के झटके सोमवार को महसूस किए गए. ये भूकंप कोलंबिया के चोको डिपार्टमेंट में सैन जोस डेल पालमार से करीब 5 किलोमीटर पूरब में आया. इसे करीब 107 km की गहराई पर रिकॉर्ड किया गया.

हालांकि, US सुनामी वॉर्निंग सिस्टम ने भूकंप की मैग्नीट्यूड अलग तरह से मापी. इसने भूकंप को 7.1 बताया है. US सुनामी वॉर्निंग सिस्टम ने कहा कि कोलंबिया में भूकंप आने के बाद सुनामी की कोई वॉर्निंग नहीं थी.

भूकंप कोलंबिया के कई हिस्सों में महसूस किया गया. इसमें एपिसेंटर से दूर के इलाके भी शामिल थे. शुरुआती रिपोर्ट्स से यह भी पता चला कि झटके कोलंबिया के बाहर भी महसूस किए गए. ये झटके वेनेजुएला बॉर्डर की तरफ भी शामिल है.

रिंग्स ऑफ फायर क्या है? 

'रिंग ऑफ फायर' प्रशांत महासागर के चारों ओर का फैला है. यह भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है. यह घोड़े के नाल की आकार का क्षेत्र है. यह करीब 40 हजार किलोमीटर लंबा है. 

अमेरिका-कनाडा के पश्चिमी हिस्से और दक्षिण में चिली तक और रूस से इंडोनेशिया तक एक यू शेप का इलाका बनता है. पैसिफिक के इस इलाके को ही 'रिंग आफ फायर' कहा जाता है. इस इलाके में बड़े-बड़े भूकंप आते रहते हैं. 

इसी इलाके में कोलंबिया और वेनेजुएला जैसे देश भी बसे हुए है. यह क्षेत्र कई टेक्टोनिक प्लेट्स (जैसे प्रशांत प्लेट, नाजका प्लेट और फिलीपींस प्लेट) के मिलन स्थल पर स्थित है. 

इन प्लेट्स की गतिविधि के कारण भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट आम बात हैं. दुनिया के 90 फीसदी से अधिक भूकंप इसी 'रिंग आफ फायर' इलाके में आते हैं. दुनिया के लगभग 75 फीसदी सक्रिय ज्वालामुखी इस इलाके में स्थित हैं. इनमें जापान का माउंट फुजी और इंडोनेशिया का क्रकटोआ प्रमुख हैं.

यह भी पढ़ें: वेनेजुएला भूकंप के 29 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला कुत्ता, रेस्क्यू देख लोग बोले- चमत्कार! VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Earthquake, Colombia Earthquake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com