विज्ञापन

मेन्यू कार्ड का सबसे अतरंगी आइटम! जब प्लेट में सजकर आए गुलाबी होंठ, देखें वायरल वीडियो

मेन्यू कार्ड का वो 'फैंसी' नाम पढ़कर बंदे ने सोचा था कुछ लजीज चखने को मिलेगा, पर टेबल पर जो 'गुलाबी होंठ' सजकर आए तो उनकी हंसी ही छूट गई. अब इस 'Chef’s Kiss' के चर्चे सात समंदर पार तक हो रहे हैं, जिसे देखकर आप भी कहेंगे,'ये तो कुछ ज्यादा ही पर्सनल हो गया.'

मेन्यू कार्ड का सबसे अतरंगी आइटम! जब प्लेट में सजकर आए गुलाबी होंठ, देखें वायरल वीडियो
700 रुपये की 'चुम्मी'! शख्स ने मंगाया शेफ्स किस, प्लेट में गुलाबी होंठ देखकर उड़ गए होश
flexinggoat

Chef's Kiss Viral Video: अगर आप खाने के शौकीन हैं और मेन्यू कार्ड में फैंसी नाम देखकर इम्प्रेस हो जाते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. एक शख्स ने बड़े चाव से 'Chef's Kiss' नाम की डिश ऑर्डर की, पर जब प्लेट सामने आई तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गई. चलिए जानते हैं आखिर उस प्लेट में ऐसा क्या था, जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

अक्सर हम सोशल मीडिया पर किसी चीज की तारीफ करने के लिए 'Chef's Kiss' मुहावरे का इस्तेमाल करते हैं...पर भाई साहब, एक रेस्टोरेंट ने तो इस मुहावरे को ही हकीकत बना डाला. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक जनाब बड़े ठाठ से मेन्यू कार्ड पढ़ रहे हैं. उनकी नजर 'Chef's Kiss' नाम की एक डिश पर पड़ती है, जिसकी कीमत करीब 725 रुपये लिखी है. शायद उन्हें लगा होगा कि कोई बहुत ही लजीज और जायकेदार चीज आएगी, लेकिन जैसे ही वेटर ने प्लेट टेबल पर रखी, वहां सन्नाटा पसर गया. प्लेट के बीचों-बीच गुलाबी रंग के बड़े-बड़े 'होंठ' रखे हुए थे. जी हां, बिल्कुल इंसानी होंठों जैसे दिखने वाली ये एक मिठाई (Dessert) थी. 

खाने में मिला 'Chef's Kiss' (Weird Food Trends)

इस नजारे को देखकर वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए. वीडियो में शख्स खुद भी ठहाके मारते हुए उस 'Chef's Kiss' के साथ पोज दे रहा है. असल में यह एक 'रेड बेरी सोरबेट' और चॉकलेट से बना डेजर्ट है, जिसे बिल्कुल होंठों की शक्ल दी गई है. सोशल मीडिया यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि 'भाई, शेफ तो कुछ ज्यादा ही इमोशनल हो गया,' तो कोई चुटकी ले रहा है कि 'इसे खाने के बाद घर कैसे जाओगे?' यह वीडियो इस बात का सबूत है कि आज के दौर में रेस्टोरेंट्स सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि 'एक्सपीरियंस' और 'शॉक वैल्यू' बेचने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें:-गजब! खेत में निकला 'इंसानी हाथ', किसान को मिली 1 लाख से ज्यादा की बोली, पर बंदे ने बेचने से कर दिया इनकार

टेबल पर आ गए गुलाबी होंठ (Unique Desserts in India)

देखा जाए तो यह डिश आजकल के अजीबोगरीब फूड ट्रेंड्स का हिस्सा है. जहां लोग साधारण खाने से बोर हो चुके हैं, वहां ऐसे अतरंगी नाम और प्रेजेंटेशन लोगों को अपनी ओर खींचते हैं. हालांकि, इस 'किस' को देखकर कई लोग थोड़े असहज भी दिखे, पर कुल मिलाकर यह वीडियो मनोरंजन का तगड़ा डोज साबित हो रहा है. कहते हैं नाम में क्या रखा है, लेकिन इस डिश को देखने के बाद आप कहेंगे कि भाई, नाम में ही तो सब कुछ रखा है.

ये भी पढ़ें:-38 की उम्र में 'नन्हे मुन्ने' वाला फोटो शूट...मैडम के बर्थडे का ये देसी स्वैग देखकर इंटरनेट हुआ लट्टू

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chef's Kiss Viral Video, Weird Food Trends, Viral Restaurant Video, Unique Desserts In India, Funny Food Videos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com