Thailand viral video Indian tourist: विदेश घूमने का शौक किसे नहीं होता? लेकिन सोचिए आप सुकून से क्राबी (Krabi) के 'आओ नांग' में नाश्ता कर रहे हों और अचानक कोई आप पर चिल्लाने लगे. इंस्टाग्राम व्लॉगर सूमो (@semicolonsandsuitcases) के साथ थाईलैंड में कुछ ऐसा ही 'बैड एक्सपीरियंस' हुआ. एक रेस्टोरेंट की महिला कर्मचारी महज बिल की मामूली गलतफहमी पर इस कदर उखड़ी कि उसने पूरे भारत को ही लपेटे में ले लिया. व्लॉगर का कहना है कि जैसे ही उन्होंने बताया कि वो 'इंडियन' हैं, महिला का लहजा ही बदल गया और वो कहने लगी कि 'भारतीय पैसे नहीं देना चाहते.'
भारतीय व्लॉगर से सरेआम हुई बदतमीजी (Thailand restaurant staff argument viral)
वीडियो में साफ है कि स्टाफ की महिला बहुत गुस्से में है और लगातार चिल्ला रही है. सूमो ने बताया कि उन्होंने तो बस बिल में हुई गड़बड़ी सुधारने के लिए किसी को बुलाया था, लेकिन मदद के बजाय उन्हें गालियां और नस्लवाद (Racism) का सामना करना पड़ा. हद तो तब हो गई जब महिला ने भारत देश के बारे में भी उल्टा-सीधा कहना शुरू कर दिया. व्लॉगर ने साफ किया कि बात पैसों की नहीं, बल्कि इज्जत की थी. जब पानी सिर के ऊपर से निकल गया, तो उन्हें बीच-बचाव के लिए पुलिस को फोन घुमाना पड़ा.

Photo Credit: Photo - Instagram/@semicolonsandsuitcases
पुलिस की एंट्री और फिर मैनेजर ने मांगी माफी (Police Intervention and Restaurant's Apology)
मामला बढ़ता देख स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. व्लॉगर ने बड़े ही ठंडे दिमाग से अधिकारियों को पूरी बात समझाई. गनीमत ये रही कि पुलिस ने उनकी बात को तवज्जो दी. जब पुलिस ने दखल दिया, तब जाकर रेस्टोरेंट के मैनेजर को अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने हाथ जोड़कर माफी मांगी. सूमो ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि, चंद लोगों की वजह से पूरे देश या कौम को बदनाम करना बिल्कुल गलत है.
ये भी पढ़ें:-बाल्टी में बुक्स और क्लास में साइकिल! IIT बॉम्बे के स्टूडेंट्स का 'No Bag Day' वायरल
सोशल मीडिया पर जंग (Online Debate and Social Media Reaction)
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई, लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि कुछ लोग व्लॉगर का साथ देने के बजाय उन्हीं पर सवाल उठा रहे हैं. सूमो ने दूसरे वीडियो में अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि, सबसे ज्यादा दर्द तब होता है जब अपने ही देश के लोग बिना सच जाने अपने ही भाइयों को नीचा दिखाते हैं. उन्होंने अपील की है कि अगर कहीं भी आपके साथ गलत हो, तो डरें नहीं, बल्कि आवाज उठाएं.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं