दुनियाभर में जागुड़बाज लोगों की कोई कमी नहीं है. लोग अपनी जरूरत और शौक के अनुसार अजीबोगरीब तिकड़म लगाकर कुछ अनदेखा बना ही लेते हैं. ये देसी जुगाड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होते हैं, जो कई बार लोगों को हैरान कर देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही हैरतअंगेज जुगाड़ लोगों के होश उड़ा रहा है, जिसमें बाइक की हेडलाइट की जगह शख्स ने एक ऐसी चीज फिट कर दी है, जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी. वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शख्स ने देसी जुगाड़ लगाकर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की हेडलाइट को टीवी स्क्रीन में बदल दिया.
यहां देखें वीडियो
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS केब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
धड़ल्ले से वायरल हो रहा कमाल का ये देसी जुगाड़ का वीडियो पंजाब के लुधियाना का बताया जा रहा है, जिसमें दिख रही स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की हेडलाइट को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स पूछ रहे हैं कि, रात में टॉर्च जलाएगा क्या? वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक शख्स ने देसी जुगाड़ भिड़ा कर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की हेडलाइट को 'टीवी स्क्रीन' में बदल दिया है. हेडलाइट की वजह से बाइक का लुक अब इतना बदल गया है कि, राह चलते लोग अब इस गाड़ी को मुड़-मुड़कर देखने को मजबूर हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं. बीते 7 जून को शेयर किए गए इस वीडियो में दिख रही बाइक की हेडलाइट की जगह स्क्रीन स्टीरियो सिस्टम लगा दिया गया, जिसने गाड़ी का पूरा का पूरा लुक ही चेंज कर दिया है. इतना ही नहीं शख्स ने कई तरह के स्टीकर्स के साथ ही बाइक पर एक बड़ा सा हूटर भी लगा दिया है. इस वीडियो को देख चुके लोग इस पर तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'स्क्रीन तो लगा ली पर इसको देखेगा कैसे?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'टैफिक पुलिस वाले इंतजार कर रहे हैं.'
ये भी देखें- The Big Fat Deol Wedding: देओल परिवार में कौन कौन?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं