विज्ञापन

डस्टबिन था फुल...तो बगल में फेंक दिया कचरा, प्रशासन ने शख्स पर ठोक दिया 1 लाख का जुर्माना!

Recycling Bin Fine: हाल ही में एक शख्स को भरे हुए डस्टबिन के बगल में कबाड़ निकालकर रखने पर एक लाख का जुर्माना देना पड़ा. हालात ये है कि, अब बंदा अंदालत में केस लड़ रहा है.

डस्टबिन था फुल...तो बगल में फेंक दिया कचरा, प्रशासन ने शख्स पर ठोक दिया 1 लाख का जुर्माना!
भरे डस्टबिन के पास कचरा रखना शख्स को पड़ा भारी, प्रशासन ने वसूला मोटा जुर्माना, अब लड़ रहा है कानूनी लड़ाई
pexels

Man Fined For Leaving Cardboard Box: क्या कचरा फेंकना भी महंगा पड़ सकता है? हाल ही में भरे हुए डस्टबिन के बगल में एक डिब्बे में घर का कचरा निकालकर रखने पर एक शख्स को अच्छा-खासा जुर्माना देना पड़ा. दरअसल, ब्रिटेन में एक शख्स को भरे हुए रिसाइक्लिंग बिन के पास कार्डबोर्ड रखना इतना भारी पड़ा कि, उसे करीब 1 लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ गया, फिलहाल मामला कोर्ट में है.

ये भी पढ़ें:-ऑफिस खत्म होने के बाद भी घर नहीं जा पाए कर्मचारी! बैंक मैनेजर ने मेन गेट पर जड़ा ताला, VIDEO देख खौल उठेगा खून

कचरा फेंकने पर पहुंच गया 1000 पाउंड का नोटिस (Waste Disposal Rules)

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मामला ब्रिटेन के हैम्पशायर के न्यू मिल्टन इलाके का है, जहां ली रेनॉल्ड्स नाम का एक शख्स एक बड़े गत्ते के डिब्बे (कार्डबोर्ड बॉक्स) को रिसाइक्लिंग सेंटर में फेंकने पहुंचा था, लेकिन वहां लगे चारों रिसाइक्लिंग डस्टबिन पहले से ही कूड़े से लबालब थे. ऐसे में ली ने भरे हुए बिन के पास अपना कार्डबोर्ड बॉक्स रख दिया. उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि यह गलती उनके लिए आफत बन जाएगी. कचरा रखकर आने के कुछ दिन बाद उनके घर नोटिस पहुंच गया. कचरे के चक्कर में प्रशासन ने उन्हें तगड़ा जुर्माना थमा दिया. मीडिया के मुताबिक, न्यू फॉरेस्ट डिस्ट्रिक्ट काउंसिल ने गैरकानूनी तरीके से कचरा फेंकने यानी फ्लाई-टिपिंग का आरोप लगाते हुए ली रेनॉल्ड्स पर 1 हजार पाउंड यानी करीब 1 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया.

ये भी पढ़ें:-अस्पताल की बड़ी लापरवाही, जन्म के समय अदला-बदली, 38 साल तक एक-दूसरे की जिंदगी जी रहे थे 2 लोग

सिस्टम के खिलाफ अभी भी जंग जारी (Legal Battle Continues Against Council)

इस पूरे मामले पर ली रेनॉल्ड्स का कहना है कि, जब वह कचरा डस्टबिन में डालने गए थे, तब वो पूरी तरह पैक थे. इसके अलावा चेतावनी वाला बोर्ड भी ढका हुआ था, जिसके बाद काउंसिल ने आरोप बदलते हुए जुर्माना घटाकर 150 पाउंड कर दिया, जिसे शख्स ने कानूनी झंझट से बचने के लिए भर भी दिया. ली रेनॉल्ड्स का कहना है कि, काउंसिल खुद सफाई व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है. अब ली रेनॉल्ड्स...स्थानीय अधिकारियों और ओम्बुड्समैन तक इस मामले को ले जाना चाहते हैं. वहीं इस पर काउंसिल का कहना है कि, अगर रिसाइक्लिंग डस्टबिन भर भी गए हों, तब भी उनके बगल में कचरा रखना नियमों के मुताबिक फ्लाई-टिपिंग माना जाता है. इससे सिर्फ कचरा नहीं फैलता, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल खबर के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Forest, Fine, Cardboard Box, Waste Disposal, Rules
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com