विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2025

हाथ लगे पिता के 35 साल पुराने कागजात, रातोंरात 80 करोड़ का मालिक बना बेटा, लोग पूछ रहे है- किन शेयर्स में लगाए थे पैसे

Stock Market Miracle: हाल ही में एक शख्स को घर की सफाई करते हुए अपने पिता के 35 साल पुराने कागजात हाथ लगे. चौंकाने वाली बात तो ये ही...जिन पेपर्स को वो रद्दी समझ रहा था, असल में उसकी कीमत करोड़ों की थी.

हाथ लगे पिता के 35 साल पुराने कागजात, रातोंरात 80 करोड़ का मालिक बना बेटा, लोग पूछ रहे है- किन शेयर्स में लगाए थे पैसे
हाथ लगे पिता के 35 साल पुराने कागजात, रातोंरात बना करोड़पति, इस कंपनी के शेयर्स ने बदली किस्मत

Man Uncovers Father 1990s JSW Shares Worth Rs 1 Lakh: कहते हैं ऊपर वाला जब भी देता है...तो छप्‍परफाड़ के देता है. ऐसी ही किस्‍मत मेहरबान हुई है एक शख्स पर जिसे घर की सफाई करते हुए अपने पिता के 35 साल पुराने कागजात हाथ लग गए. चौंकाने वाली बात तो ये ही...जिन पेपर्स को वो रद्दी समझ रहा था, असल में उसकी कीमत करोड़ों की थी. शख्स के मुताबिक पेपर्स की जांच करने पर पता चला कि उनके प‍िता ने 90 के दशक में शेयर खरीदे थे. उन शेयर्स की कीमत आज करोड़ों रुपये पहुंच गई है. इंटरनेट पर इन दिनों ये पोस्ट खूब सुर्खियां बटोर रही है, जिस पर यूजर्स का रिएक्शन देखते ही बन रहा है. 

बेटे को मिला 30 साल पुराना खजाना (1990 Shares Worth Today)

कभी-कभी जिंदगी में बड़े 'चमत्कार' बिल्कुल सादगी से हो जाते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ एक Reddit यूजर के साथ, जिसने अपने पिता द्वारा खरीदे गए JSW Steel के पुराने शेयर सर्टिफिकेट खोजे, जिसकी मौजूदा कीमत जानकर सोशल मीडिया भी हैरान रह गया. दरअसल, एक रेडिट यूजर के अनुसार, उसके पिता ने साल 1990 में JSW Steel के शेयर  (Indian Stock Market Viral Stories) करीब 1 लाख रुपये में खरीदे थे. 30 साल तक इन्हें संभाल कर रखने के बाद, आज इनकी कुल वैल्यू लगभग ₹80 करोड़ हो चुकी है. इस खबर को सबसे पहले X (पहले ट्विटर) पर निवेशक सौरव दत्ता ने शेयर किया है.

यहां देखें पोस्ट

30 साल पुरानी शेयर सर्टिफिकेट से बना 80 करोड़ का खजाना (JSW Steel shares)

यह पोस्ट देखते ही सोशल मीडिया पर लोग कमेंट्स की बाढ़ ले आए. किसी ने इसे Generational Wealth कहा, तो किसी ने इसे Legacy Creation. कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि अगर कोई 90 के दशक में ₹1 लाख का निवेश कर सका, तो वह परिवार पहले से ही समृद्ध था. एक यूजर ने लिखा, अब तो वह शख्स आराम से रिटायर होकर ज़िंदगी इंजॉय कर सकता है. चाहे तो बिज़नेस भी शुरू कर ले. ये असली सफलता है. वहीं दूसरे यूजर ने कहा, स्टॉक स्प्लिट्स, बोनस और डिविडेंड्स का असली जादू यही है, जो समय के साथ अरबों में बदल जाते हैं. तीसरे यूजर ने सलाह दी कि, अगर कंपनी के फंडामेंटल्स मजबूत हैं, तो बेचने की जल्दी मत करो. समय को अपना काम करने दो. यही असली निवेश है.

JSW Steel के शेयरों ने बदली किस्मत (buy right sell after 30yrs)

JSW Steel की बात करें तो यह भारत की अग्रणी स्टील कंपनियों में से एक है. मौजूदा समय में इसकी शेयर कीमत ₹1004.90 है और इसका मार्केट कैप ₹2.37 ट्रिलियन है. यह वायरल कहानी (JSW Steel Share Story) न सिर्फ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, बल्कि यह लाखों निवेशकों को लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट की ताकत भी समझा रही है. अगर सही कंपनी में सही समय पर निवेश किया जाए और धैर्य रखा जाए, तो वह एक आम निवेश को भी करोड़ों में बदल सकती है.

ये भी पढ़ें:- दुनिया का सबसे खतरनाक कोबरा

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JSW Steel Shares, Reddit User, JSW Shares In 1990, Long-term Investing, Generational Wealth, JSW Steel Share Price, Investor, Buy Right Sell After 30yrs, Stock Investing, JSW Steel Share, Long Term Investing, JSW Steel Share Story, Long Term Investment India, Reddit Viral News, Stock Market Miracle, JSW Steel Share ₹80 Crore, Generational Wealth India, Buy And Hold Strategy, 1990 Shares Worth Today, JSW Steel News, Indian Stock Market Viral Stories, JSW Steel Shares Price, How To Buy JSW Steel Shares, How To Sold JSW Steel Shares, How To Sold JSW Steel Old Shares
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com