Thief Dressed In Scooby-Doo Costume Loots Shop: अमेरिका के अलबामा राज्य से एक अजीबोगरीब चोरी की घटना सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. टसकालूसा पुलिस (Tuscaloosa police) विभाग के अनुसार, एक व्यक्ति ने 'स्कूबी-डू' (Scooby Doo) के फुल बॉडी कॉस्ट्यूम में एक दुकान में सेंध लगाई. ये घटना डंकनविल इलाके की है, जहां रविवार तड़के करीब 3:45 बजे हाईवे 82 पर स्थित क्विक स्टॉप स्टोर में चोरी हुई.
स्कूबी-डू के भेष में चोर ने उड़ाई नकदी (man in Scooby Doo costume robbery)
चोर ने स्कूबी-डू के प्रसिद्ध कार्टून कैरेक्टर की तरह डॉगी ईयर्स और मास्क पहना हुआ था. चोरी के वक्त उसने स्टोर का सिक्योरिटी अलार्म एक्टिव कर दिया, जिससे पुलिस को सूचना मिली. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया. टसकालूसा पुलिस ने सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज़ में इस घटना की जानकारी साझा करते हुए जनता से मदद मांगी. उन्होंने लिखा, Hey gang! हमें एक रहस्य सुलझाने में आपकी मदद चाहिए. इस स्कूबी-डू सूट पहने व्यक्ति ने डंकनविल के क्विक स्टॉप में सेंध लगाई है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यहां देखे पोस्ट
सोशल मीडिया पर मिस्ट्री मशीन चालू (Duncanville Quick Stop theft)
पुलिस के मुताबिक, चोर ने स्टोर से नकदी और सिक्के चुराए, लेकिन कोई स्नैक नहीं लिया. वह एक गोरा पुरुष बताया गया है, जिसकी लंबाई लगभग 5 फीट 9 इंच है. पुलिस ने लोगों से इस 'विलेन' की पहचान करने और जानकारी देने की अपील की है. इस अजीबोगरीब चोरी की खबर पर सोशल मीडिया पर लोगों ने स्कूबी-डू से जुड़े मजेदार जोक्स और मीम्स की बाढ़ ला दी. एक यूज़र ने लिखा, कुछ स्कूबी स्नैक्स बाहर रखो और चुपचाप बैठो, वह खुद आ जाएगा. वहीं दूसरे ने पूछा, क्या आपने फ्रेड, डेफनी, वेल्मा और शैगी से पूछताछ की? क्या वे मिस्ट्री मशीन में उसका इंतज़ार कर रहे थे?
इंटरनेट हंसी से लोटपोट (Scooby Doo burglar Alabama)
एक और यूज़र ने चुटकी लेते हुए कहा, मैंने दो दिन पहले मिस्ट्री मशीन को जाते हुए देखा था, शायद इसका इससे कोई संबंध हो. वहीं एक चौथे ने लिखा, जब उसे पकड़ा जाएगा और उसका मास्क हटाया जाएगा, तो वो जरूर कहेगा. अगर तुम परेशान करने वाले बच्चों की वजह से ना होता तो मैं बच जाता. पुलिस फिलहाल इस मजेदार परंतु गंभीर चोरी की जांच कर रही है और जनता से सूचना देने की अपील की है.
ये भी पढ़ें:-सांपों का गांव, जहां साथ-साथ रहते हैं इंसान और कोबरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं