आजकल मेट्रो में सफर करने वाले की संख्या इतनी बढ़ती जा रही है कि अब लोगों को बैठने के लिए सीट ही नहीं मिलती. कई बार तो घंटों का लंबा सफर भी खड़े-खड़े ही पूरा करना पड़ता है. खासतौर पर पुरुषों को, क्योंकि महिलाएं और बुजुर्गों के लिए तो लोग सीट छोड़ भी देते हैं, इस वजह से पुरुषों को जल्दी सीट नहीं मिल पाती. ऐसे में आजकल लोगों ने मेट्रो में सीट लेने के लिए नए-नए तरीके और नई-नई हरकतें करना शुरु कर दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और गुस्सा भी. दरअसल, इस वीडियो में दिखाया गया है कि मेट्रो में सीट लेने के लिए एक शख्स ने ऐसी हरकत की जो किसी को भी अच्छी नहीं लगेगी.
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेट्रो में सभी सीटें भरी हुईं हैं और काफी लोग खड़े भी हुए हैं. एक शख्स खांसते हुए दिखाई दे रहा है, कुछ ही देर में उसे देखकर ऐसा लगेगा जैसे वो उल्टी करने वाला है. शख्स सीट पर बैठी महिलाओं के पास जाकर भी अजीब हरकत करने लगता है. ये देखते ही महिलाएं एक-एक करके अपनी सीट से उठकर चली जाती हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
देखें Video:
ये वीडियो देखने में काफी मजेदार है और लोग इस वीडियो को देखकर काफी नाराज़ भी हो रहे हैं. क्योंकि लोगों को परेशान करने के लिए ऐसा मज़ाक करना किसी को भी सही नहीं लग रहा. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर videonation.teb नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो को अबतक 2 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर ढेरों फनी कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- दीदी तो डर ही गईं. दूसरे ने लिखा- क्या दिमाग लगाया है.
सिटी सेंटर : मुंबई में गणेशोत्सव की धूम, भगवान गणेश की भक्ति में डूबे श्रद्धालु
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं