Pet parrot scuba diving Bahamas: आसमान की ऊंचाइयों में उड़ने वाले परिंदे को अगर समंदर की गहराइयों की सैर करनी हो, तो क्या होगा? सुनने में ये किसी फिल्म की कहानी लगती है, लेकिन एक शख्स ने अपने पालतू तोते 'बेबे' (Bebe) के लिए हकीकत में एक छोटी पनडुब्बी तैयार कर दी है. बहामास के नीले पानी में तोते की इस स्कूबा डाइविंग ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और परेशान भी.

Photo Credit: technology
जनाब...दुनिया में अतरंगी शौकीनों की कमी नहीं है, लेकिन इस शख्स ने तो कमाल ही कर दिया. अपने प्यारे तोते बेबे को मछलियों की दुनिया दिखाने के लिए उसने कोई साधारण पिंजरा नहीं, बल्कि एक हाई-टेक 'मिनी सबमरीन' (पनडुब्बी) बना डाली. एक पारदर्शी कंटेनर, ऑक्सीजन सिस्टम, एयर पाइप और वॉल्व की मदद से तैयार की गई इस मशीन में बैठकर ये तोता अब समंदर के नीचे कोरल रीफ का दीदार कर रहा है.

Photo Credit: technology
आसमान के बाद अब पानी पर फतह (Adventure Beyond Sky and Sea)
हैरानी की बात तो ये है कि बेबे कोई नौसिखिया नहीं है. ये तोता पहले भी 15 बार स्काईडाइविंग (Skydive) का रोमांच झेल चुका है. बहामास के शांत पानी में इस डाइव से पहले मालिक ने घर पर इसका कड़ा परीक्षण किया था, ताकि हवा का दबाव और ऑक्सीजन सही रहे. जहां एक तरफ लोग इस अनोखे एडवेंचर को देखकर दांतों तले उंगली दबा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है.
ये भी पढ़ें:-4 दिन तक 'मरी' रही ये महिला! जब लौटकर आई तो बताया उस पार का हाल, रोंगटे खड़े कर देगी ये कहानी
वायरल स्टंट पर छिड़ी जंग (Online Debate on Animal Safety)
कहते हैं न कि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं. तोते की इस अंडरवाटर जर्नी ने इंटरनेट पर दो फाड़ कर दिए हैं. कुछ लोग इसे मालिक का बेपनाह प्यार और क्रिएटिविटी मान रहे हैं, तो कुछ लोग इसे जानवरों की सुरक्षा और उनके तनाव (Stress) को लेकर खतरनाक बता रहे हैं.

Photo Credit: technology
सवाल उठ रहे हैं कि क्या एक पक्षी को इस तरह के प्रयोगों का हिस्सा बनाना सही है? खैर, जो भी हो, बेबे फिलहाल इंटरनेट का सबसे मशहूर 'स्कूबा डाइविंग तोता' बन गया है. इंसानी दिमाग और तकनीक जब मिलते हैं, तो ऐसे ही हैरतअंगेज नजारे देखने को मिलते हैं.
ये भी पढ़ें:-हाईवे पर सरपट दौड़ा शुतुरमुर्ग...देख ट्रैफिक जाम में फंसे लोगों के उड़े होश!
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं