विज्ञापन

"पापा बचा लो", मौत से पहले फोन पर पिता से बोलती रही; ब‍िहार में दहेज की आग में ज‍िंदा जल गई व‍िवाह‍िता

मृतका के परिजनों के अनुसार, शादी के करीब दो वर्ष बीत जाने के बाद भी संतान नहीं होने को लेकर खुशबू को प्रताड़ित किया जा रहा था. उसे साथ रखने के एवज में ससुराल पक्ष द्वारा टाटा पंच कार की मांग की जा रही थी.

"पापा बचा लो", मौत से पहले फोन पर पिता से बोलती रही; ब‍िहार में दहेज की आग में ज‍िंदा जल गई व‍िवाह‍िता
विवाहिता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
NDTV

बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले से दहेज की हैवानियत का एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है. रामनगर थाना क्षेत्र के जुलाहा टोली में दहेज के लोभियों ने एक विवाहिता को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. करीब 90 प्रतिशत तक झुलसी महिला GMCH बेतिया में जिंदगी और मौत के बीच जूझती रही, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गईं. बताया जा रहा है कि मरने से पहले महिला ने फोन कर परिजनों से अपनी जान बचाने की गुहार लगाई थी. परिजन आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

चीखने की आवाज सुन लोगों ने पुलिस को बुलाया

रामनगर नगर थाना क्षेत्र के जुलाहा टोली वार्ड संख्या-12 में देर रात करीब 1:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब विवाहिता खुशबू खातून की चीखने की आवाज स्थानीय लोगों ने सुनी. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तुरंत डायल 112 को इसकी सूचना दी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने खुशबू खातून पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसी महिला को रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने बताया कि महिला करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी है. गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे GMCH बेतिया रेफर कर दिया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतका खुशबू खातून की शादी रामनगर निवासी औरंगजेब से हुई थी.

बच्चा न होने और दहेज के लिए कर रहे थे प्रताड़ित

शादी के बाद से ही दहेज को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था. परिजनों के अनुसार, शादी के करीब दो वर्ष बीत जाने के बाद भी संतान नहीं होने को लेकर खुशबू को प्रताड़ित किया जा रहा था. आरोप है कि उसे साथ रखने के एवज में ससुराल पक्ष द्वारा टाटा पंच कार की मांग की जा रही थी. इसको लेकर खुशबू ने पहले भी ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज कराया था. मामला दर्ज होने के बाद वह कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी.

मृतका के भाई सद्दाम ने बताया कि घटना वाली रात खुशबू ने फोन कर कहा था कि ससुराल वाले उसे जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं. वह पापा से बार बार फोन पर बचाने के लिए बोल रही थी. इसके कुछ देर बाद ही उसे पेट्रोल डालकर जला दिया गया, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है.

एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है. बगहा प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. (बिंदेश्वर कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढे़ं-

Bihar: पति ने GPS डिवाइस से पत्नी को किया ट्रैक, बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा... थाने तक पहुंचा हाई वोल्टेज ड्रामा

Bihar: ऑनलाइन गेम में विवाद, 'नकली गेम क्यों खेलते हो, चलो असली गेम खेलते हैं'- कहकर दोस्त ने मारी गोली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Champaran News, West Champaran Crime, West Champaran Murder Case, West Champaran News In Hindi, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com