विज्ञापन
This Article is From May 26, 2023

'बिल्लो रानी' गाने का मैथिली वर्जन गाकर मैथिली ठाकुर ने सबको हैरान कर दिया, लोग सुनकर खुश हो रहे हैं

मैथिली ठाकुर की आवाज़ बहुत ही प्यारी है. कम उम्र में ही उन्होंने अपनी बड़ी पहचान बना ली है. भोजपुरी, मैथिली, अवधी के अलावा कई क्षेत्रीय गीतों को उन्होंने अपनी आवाज़ में एक अलग ही पहचान दी है. इस गाने को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर हैरान हो रहे हैं.

'बिल्लो रानी' गाने का मैथिली वर्जन गाकर मैथिली ठाकुर ने सबको हैरान कर दिया, लोग सुनकर खुश हो रहे हैं
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है.

बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर की एक राष्ट्रीय पहचान बन चुकी है. संगीत के क्षेत्र में उन्होंने एक बहुत ही बड़ा मुकाम हासिल किया है. उनकी आवाज़ सुनने के लिए लोग काफी आतुर रहते हैं. अभी हाल ही में उनका एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस गाने में मैथिली ठाकुर 'बिल्लो रानी' गाने का मैथिली वर्जन गा रहे हैं. लोगों को ये गाना काफी पसंद आ रहा है.

देखें वायरल वीडियो

मैथिली ठाकुर की आवाज़ बहुत ही प्यारी है. कम उम्र में ही उन्होंने अपनी बड़ी पहचान बना ली है. भोजपुरी, मैथिली, अवधी के अलावा कई क्षेत्रीय गीतों को उन्होंने अपनी आवाज़ में एक अलग ही पहचान दी है. इस गाने को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर हैरान हो रहे हैं. मैथिली के गाने को सुनने के बाद स्टेज पर मौजूद कई लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं.

इस गाने को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. करीब 10 लाख से ज़्यादा लोगों ने इस गाने को देखा है, वहीं इस गाने को 45 हज़ार से ज़्यादा लोगों के लाइक्स देखने को मिल रहे हैं. वायरल हो रहे इस गाने पर कई लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही प्यारी आवाज़ है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- मैथिली ने मैथिली में गाकर इस गाने को और वायरल कर दिया. बहुत ही अच्छी आवाज़ है.

इस वीडियो को भी देखें- यह IIFA का समय है, हबीबी!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मैथिली ठाकुर, Maithili Thakur, Mathili Bhasha, Billo Rani, Billo Rani Song In Maithili, Bihar News, Viral And Tre
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com