विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2019

दीवाली के दिन शख्स की जेब में थे सिर्फ 3 रुपये, बस स्टॉप पर पड़े मिले 40 हजार रुपये तो किया ऐसा

महाराष्ट्र के सतारा में 54 वर्षीय व्यक्ति की ईमानदारी की खूब तारीफ हो रही है. धनजी जगदाले को दीवाली के दिन बस स्टॉप पर 40 हजार रुपये पड़े मिले, जिसे धनजी ने सही सलामत मालिक को लौटा दिए.

Also Read in
दीवाली के दिन शख्स की जेब में थे सिर्फ 3 रुपये, बस स्टॉप पर पड़े मिले 40 हजार रुपये तो किया ऐसा
दीवाली के दिन शख्स को बस स्टॉप पर पड़े मिले 40 हजार रुपये, लौटाए मालिक को...

जेब में सिर्फ तीन रुपये हों और सामने 40 हजार रुपये पड़े मिल जाएं तो शायद अच्छे-भले आदमी का ईमान डोल जाए, लेकिन महाराष्ट्र में सतारा के धानजी जगदाले ने ऐसे हालात में भी अपना ईमान नहीं डिगने दिया और ईमानदारी की मिसाल पेश की. छोटे-मोटे काम कर किसी तरह गुजारा करने वाले 54 वर्षीय धानजी जगदाले ने दिवाली पर एक बस स्टॉप पर नकद मिले 40 हजार रुपये उसके असली मालिक तक पहुंचाए.

ये भी पढ़ें: यूपी के इस जिले के युवाओं को नहीं मिल रही हैं दुल्हनें, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

जगदाले की इस ईमानदारी से प्रभावित होकर पैसों का मालिक उन्हें इनाम के तौर पर एक हजार रुपये देना चाहता था लेकिन खुद्दार जगदाले ने सिर्फ सात रुपये स्वीकार किये क्योंकि उनकी जेब में सिर्फ तीन रुपये थे और सतारा के मान ताकुला स्थित अपने पिंगाली गांव जाने के लिये बस के किराये के तौर पर उन्हें दस रुपये की जरूरत थी.

ये भी पढ़ें: मोबाइल देखते-देखते पटरियों पर जा गिरी महिला, सामने आई ट्रेन और... देखें Viral Video

जगदाले ने कहा, “मैं किसी काम से दिवाली पर दहिवाड़ी गया था और लौटकर बस स्टॉप पर आया. मुझें पास ही नोटों का एक बंडल मिला. मैंने आस-पास के लोगों से पूछा तभी मैंने एक परेशान व्यक्ति को देखा जो कुछ खोज रहा था. मैं जल्द ही समझ गया कि नोटों का यह बंडल उस शख्स का है.” उन्होंने कहा, “उस व्यक्ति ने बताया कि बंडल में 40 हजार रुपये हैं. उसने वह रुपये अपनी पत्नी के ऑपरेशन के लिये रखे थे. वह मुझे एक हजार रुपये देना चाहता था लेकिन मैंने सिर्फ सात रुपये लिये क्योंकि मेरे गांव तक का बस का किराया 10 रुपये था जबकि मेरी जेब में सिर्फ तीन रुपये पड़े थे.”

ये भी पढ़ें: Crown Jewel 2019: 'राक्षस' बना WWE का नया बादशाह, सेथ रोलिंस की पीट-पीटकर कर की ऐसी हालत, देखें VIDEO

इस वाकये के सामने आने के बाद सतारा के भाजपा विधायक शिवेंद्रराजे भोसले, पूर्व सांसद उदयनराजे भोसले और कई अन्य संगठनों ने जगदाले का सम्मान किया. यद्यपि उन्होंने नकद पुरस्कार लेने से मना कर दिया. जिले की कोरेगांव तहसील के मूल निवासी और फिलहाल अमेरिका में रह रहे राहुल बर्गे ने जगदाले को पांच लाख रुपये देने की पेशकश की थी लेकिन उन्होंने इसे भी विनम्रतापूर्वक ठुकरा दिया.

ये भी पढ़ें: पिता का नाम 'मध्यप्रदेश', तो बेटे का नाम 'भोपाल'... अनोखी है नाम रखने की ये कहानी

उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि किसी का रुपया लेने से संतुष्टि नहीं आती. मैं सिर्फ यही संदेश फैलाना चाहता हूं कि लोगों को ईमानदारी से रहना चाहिए.”

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Satara, Dhanaji Jagdale, 40 Thousand Rs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com