विज्ञापन
This Article is From May 20, 2016

मध्यप्रदेश : पत्नी ने सबक सिखाने के लिए पति की आंखों में फेवीक्विक डाला, हालत गंभीर

मध्यप्रदेश : पत्नी ने सबक सिखाने के लिए पति की आंखों में फेवीक्विक डाला, हालत गंभीर
प्रतीकात्मक फोटो
रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक महिला ने पति से झगड़े के बाद उसे सबक सिखाने के लिए उसकी दोनों आंखों में उस समय फेवीक्विक (तुरंत जोड़ने वाला ग्लू) डाल दिया, जब वह गहरी नींद में सो रहा था। इससे उसकी दोनों आंखों की पलकें चिपक गईं। पीड़ित पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के करहिया की है।

सुबह आंख नहीं खुली
चोरहटा थाने के प्रभारी आरके पांडे ने शुक्रवार को बताया कि संतोष विश्वकर्मा पेशे से मोटर पंप मैकेनिक है। उसका अपनी पत्नी विजय लक्ष्मी से आए दिन विवाद होता रहता था। उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार की है। रात में संतोष जब सो रहा था, तभी उसकी पत्नी विजयलक्ष्मी ने उसकी आंखों में फेवीक्विक डाल दिया। गुरुवार को सुबह जब संतोष सोकर उठा तो उसकी आंखें नहीं खुलीं।

पुलिस के आने से पहले भागी महिला
पुलिस के अनुसार आखें न खुलने पर संतोष ने शोर मचाया। शोर सुनकर जुटे पड़ोसियों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को बताया। पुलिस के आने की बात सुनकर विजयलक्ष्मी आंगन के पिछले दरवाजे से भाग गई। पुलिस ने पीड़ित संतोष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी आंखों की पलकों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

सिंकाई से पलकें खोलने की कोशिश
सिविल सर्जन एसपी सिंह परिहार का कहना है कि अभी ऑपरेशन नहीं किया जा सकता, क्योंकि पलकें खराब हो सकती हैं। फिलहाल सिंकाई कर पलकों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी पांडे ने बताया कि अभी तक किसी ने संतोष की पत्नी विजयलक्ष्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
अचानक चलती ऑटो में चढ़ गया शख्स, खुद को पुलिसवाला बताकर महिला से मांगने लगा 50 हज़ार रुपए, पूरा मामला उड़ा देगा होश
मध्यप्रदेश : पत्नी ने सबक सिखाने के लिए पति की आंखों में फेवीक्विक डाला, हालत गंभीर
सड़कों पर भीख मांगने से लेकर डॉक्टर बनने तक का सफर, जज़्बे और उम्मीदों से भरी है पिंकी हरयान की कहानी
Next Article
सड़कों पर भीख मांगने से लेकर डॉक्टर बनने तक का सफर, जज़्बे और उम्मीदों से भरी है पिंकी हरयान की कहानी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com