विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2022

सतना के बाद अब भोपाल के डॉक्टर भी हिंदी में लिख रहे हैं पर्चा, मेडिकल क्लासेस पर भी दिखा असर

सीएम शिवराज सिंह चौहान के डॉक्टरों से हिंदी में पर्चा लिखने की अपील के बाद अब धीरे-धीरे प्रदेश के कई शहरों के डॉक्टर्स दवा का प्रिस्क्रिपशन हिंदी में लिख रहे हैं. इसके साथ ही क्लासेस भी हिंदी में लगना शुरु हो चुकी हैं.

सतना के बाद अब भोपाल के डॉक्टर भी हिंदी में लिख रहे हैं पर्चा, मेडिकल क्लासेस पर भी दिखा असर

देश में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में कराने की शुरुआत मध्यप्रदेश से हो चुकी है, जिसके बाद चिकित्सकों द्वारा दवाओं के पर्चे हिंदी में लिखना शुरू कर दिए गए हैं. सतना के बाद अब राजधानी भोपाल में भी इस पहल की शुरुआत हो चुकी है. इसी के साथ ही ग्वालियर के मेडिकल कॉलेज के एटानामी विभाग में पहली बार हिंदी में पढ़ाया गया या यूं कहें कि हिंदी में क्लासेस लगी. बता दें  कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इसका विधिवत शुभारंभ किया गया था. शुभारंभ के बाद से ही प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में चिकित्सकों द्वारा हिंदी में पर्चो लिखना शुरू कर दिया गया. 

vj5eael8

बता दें कि, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने डॉक्टरों से हिंदी में पर्चा लिखने की अपील की थी. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि, आप Rx की जगह पर श्री हरि लिखो. इसके साथ ही Crocin की जगह क्रोसिन लिखो. सीएम की इस अपील के बाद सबसे पहले इस की शुरुआत सतना जिले में हुई, जहां कोटर पीएसची में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. सर्वेश ने हिंदी में दवाइयों के नाम लिखे हैं. इसके अब भोपाल में सीनियर डॉक्टर गुरुदत्त तिवारी भी हिन्दी में श्री हरि के साथ पर्चा लिख रहे हैं.

96gvduro

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग द्वारा रूपांतरण की सतत निगरानी में इन किताबों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया है. ग्वालियर के गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय में अधिष्ठाता डॉ. अक्षय निगम के मार्गदर्शन में एमबीबीएस छात्रों की हिंदी में पढ़ाई शुरू हो चुकी है, जिसके बाद एनाटॉमी के विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर सक्सेना ने अपनी पहली हिंदी में क्लास ली. उन्होंने इसे एक नया और सुखद अनुभव बताया.
 

* ""'VIDEO: हरियाणवी गाने की थाप पर ट्रेडमिल पर ठुमकते इस शख्स ने सोशल मीडिया पर उड़ा दिया गर्दा
* ''कंपनी के HR'की तरह दुल्हन ने खोला डिमांड की लिस्ट का पिटारा, शादी के लिए ये होनी चाहिए दूल्हे की Profile!
* "VIDEO: शिकार को लेकर शेरनियों में छिड़ी जंग, मौका देख भाग निकली भैंस


देखें वीडियो- कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिवाली पार्टी में जमाया रंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh Doctors, Doctor Presccription In Hindi, Shri Hari, CM Shivraj Singh Chouhan, Medical Class In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com