विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2020

88 हजार में बिक रही है Gucci की यह जीन्स, सुन लोगों के उड़े होश, जानिए क्या है ऐसी खासियत

लग्जरी ब्रैंड गुच्ची (Gucci) ने एक जीन्स (Gucci Jeans) लॉन्च की है, जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. इसकी कीमत 1,200 डॉलर (88 हजार रुपये से ज्यादा) है. जीन्स में खास बात यह है कि जीन्स के घुटने पर फेक घास के दाग लगाए गए हैं.

Also Read in
88 हजार में बिक रही है Gucci की यह जीन्स, सुन लोगों के उड़े होश, जानिए क्या है ऐसी खासियत
88 हजार में बिक रही है Gucci की यह जीन्स, जानिए क्या है ऐसी खासियत

फैशनैबल रहने के लिए लोग पैसों को पानी की तरह बहा देते हैं. बात अगर ब्रांडिड कपड़ों की हो तो पैसों की चिंता नहीं करनी चाहिए. लोकल मार्केट में जो जीन्स 500 रुपये में मिलती है वहीं ब्रांडेड शोरूम में उसी डिजाइन की जीन्स 5 हजार रुपये से कम में नहीं मिलती. लग्जरी ब्रैंड गुच्ची (Gucci) ने एक जीन्स (Gucci Jeans) लॉन्च की है, जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. इसकी कीमत 1,200 डॉलर (88 हजार रुपये से ज्यादा) है. जीन्स में खास बात यह है कि जीन्स के घुटने पर फेक घास के दाग लगाए गए हैं, जिससे जीन्स का लुक रफ एंड टफ लगे. यह जीन्स इटैलियन फैशन वीक विंटर 2020 (Italian Fashion House's Fall Winter 2020) की हिस्सा है. 

अगर आप इस जीन्स को खरीदना चाहते हैं तो आपकी जेब में कम से कम 1200 डॉलर (88 हजार रुपये से ज्यादा) होना जरूरी है क्योंकि इसकी शुरुआत रेंज 1200 डॉलर है.

इसके रिटेल दाम 1200 डॉलर हैं वहीं गुच्ची की वेबसाइट पर 1400 डॉलर में बिक रही है. जहां उसे "हल्के नीले रंग के धोए गए कार्बनिक डेनिम के साथ दाग प्रभाव" के रूप में वर्णित किया गया है. वेबसाइट में बताया गया है कि यह जीन्स इटली में बनी है. 

ट्विटर पर जीन्स की तस्वीरें और दाम लोगों को हैरान कर रहा है. लोगों का मानना है कि कोई इस जीन्स के लिए इतनी कीमत क्यों देगा? क्योंकि यह दिखने में न नई लग रही है. ट्विटर पर लोगों ने ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gucci, Grass Stain Jeans, Gucci Jeans, Gucci Clothes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com