आलिया भट्ट का कान्स 2025 डेब्यू शानदार रहा. जहां पहले दिन शिआपरेली क्रीम गाउन और शिमरी गाउन में उन्होंने फैंस का ध्यान खींचा तो वहीं दूसरे दिन कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी शानदार खूबसूरती से सभी को चौंका दिया है. बॉलीवुड की यह दिवा समापन समारोह में पहली बार गुच्ची साड़ी में नजर आईं, जिसे स्वारोवस्की क्रिस्टल में पिरोया गया था, और उनका कम से कम मेकअप उनके खूबसूरत पहनावे के साथ चार चांद लगा रहा था. इसके बाद तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों ने सवाल पूछना शुरू कर दिया किया कि यह साड़ी है या लहंगा.
आलिया भट्ट ने गुच्ची द्वारा पहली बार भारतीय प्रेरित साड़ी/गाउन, पारंपरिक और आधुनिक शैली का मिश्रण पहना. स्वारोवस्की अलंकृत जाल और सिग्नेचर जीजी मोनोग्राम न्यूड सेट दुपट्टे के साथ उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया. रेड कार्पेट पर शानदार अंदाज में उन्होंने फोटोग्राफर्स के लिए स्टाइलिश पोज दिए. उन्होंने पपराज़ी का अभिवादन 'नमस्ते' के इशारे से भी किया. इसकी वीडियो और तस्वीरें सामने आई तो फैंस ने रिएक्शन देते हुए पूछा कि यह साड़ी है या लहंगा. वहीं अन्य यूजर ने कहा कि यह दीवाली पार्टी या शादियों के लिए अब मार्केटों में देखने को मिलेगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कथित तौर पर, आलिया को उद्घाटन समारोह के दौरान अपना कान्स डेब्यू करना था. हालांकि, भारत-पाकिस्तान तनाव के मद्देनजर, उन्होंने अपनी यात्रा स्थगित कर दी. मार्च में अपने जन्मदिन पर, आलिया ने एक प्रेस मीट के दौरान अपने कान्स डेब्यू की पुष्टि करते हुए कहा, "यह मेरा पहला साल होगा जब मैं कान्स जा रही हूं. इसलिए मैं बहुत नर्वस और बहुत उत्साहित हूं, और मैं अब नए मेकअप लुक और वीडियो में भी हाथ आजमा रही हूं. मैंने साल की शुरुआत में अपना खुद का एक मेकअप ट्यूटोरियल रखा था. अब मेरी टीम ने कहा, क्यों न हम कुछ ऐसा ट्राई करें जो आपने पहले कभी न किया हो, जैसे कि ब्लू आईशैडो या पिंक आईशैडो या ऐसा कुछ?"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं