सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो रही हैं. यह वीडियो सिर्फ कुछ सेकंड का है, लेकिन इसमें छिपा संदेश लाखों लोगों का दिल जीत रहा है. वीडियो में एक बच्चा महात्मा गांधी के वेश में सड़क किनारे खड़ा दिखाई दे रहा है. उसके पूरे शरीर पर सिल्वर रंग लगा हुआ है, आंखों पर गोल चश्मा है और हाथ में एक डंडा भी है. वह बिल्कुल गांधी जी की तरह स्थिर खड़ा नजर आ रहा है.
भीड़ ने कलाकार देखा और बच्ची ने इंसान
जानकारी के दौरान, नन्हे बच्चे के पास एक छोटी बच्ची आती है और कुछ ऐसा करती है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. बच्ची अपने हाथ में खाने की चीज लेकर उस बच्चे के पास पहुंचती है और उसे अपने हाथों से खिलाने लगती है. मासूम बच्ची को शायद यह नहीं पता था कि सामने खड़ा बच्चा सिर्फ गांधी जी का किरदार निभा रहा है. उसने उसमें कोई कलाकार नहीं, बल्कि एक इंसान देखा जिसे शायद भूख लगी होगी. बच्ची उसके पास जाती है और कुछ खिलाने लगती है.
लोगों को भावुक कर रहा है वीडियो
वीडियो में आप सभी देख सकते हैं कि यह छोटा सा पल लोगों के दिलों को छू रहा है. जहां ज्यादातर लोग कंटेंट बनाने और तस्वीरें खींचने में लगे थे, वहीं बच्ची ने दया और इंसानियत की मिसाल पेश कर दी. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
लाखों लोगों तक पहुंचा वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर chambal_ke_dhakad_2.0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 1.23 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हजारों लोग इसे पसंद कर रहे हैं और लगातार शेयर भी कर रहे हैं.
यूजर्स ने की बच्ची की तारीफ
वीडियो पर लोगों ने दिल छू लेने वाले कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा कि जहां लोग सिर्फ कंटेंट बना रहे थे, वहां बच्ची ने इंसानियत निभा दी. दूसरे यूजर ने लिखा, "Wow Nice Video." वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "God Bless You." कई लोगों ने दिल वाली इमोजी के साथ बच्ची की मासूमियत और उसके दयालु स्वभाव की तारीफ की है.
ये भी पढ़ें: घास काटने वाला चलाता है Audi और कमाता है लाखों! अमेरिका के इस वीडियो ने इंटरनेट पर मचा दी खलबली
ये भी पढ़ें: सिर्फ 12,000 में मनाली से वर्क फ्रॉम होम, कपल के इस बजट वीडियो ने सोशल मीडिया के उड़ाए होश
ये भी पढ़ें: 'मैराथन दौड़ीं, कंपनी बनाई', न्यूयॉर्क की CEO ने कहा उनकी दादी अब भी नाराज हैं कि उनकी शादी नहीं हुई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं