सर्कस शो में जंगली जानवरों (wild animals) के इस्तेमाल को रोकने के लिए कई आंदोलन और याचिकाएं हुई हैं लेकिन बहुत कम देश इस पर रोक लगाने में कामयाब रहे हैं. जानवरों को मनोरंजन के लिए जंजीरों में बांधकर रखना न केवल अमानवीय है, बल्कि कई बार खतरनाक भी साबित होता है. और चीन (China) की यह घटना उस बयान का सटीक प्रमाण है.
हेनान प्रांत के लुओयांग (Luoyang) का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और यह देखने में काफी डरावना है. वीडियो में, शेरों को शो के दौरान सर्कस के अंदर एक बाड़े से भागते हुए देखा जा सकता है, जिससे दर्शकों के बीच लगभग भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो जाती है. गनीमत रही कि इस घटना के दौरान कोई घायल नहीं हुआ.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "सबकुछ गलत हुआ! यह स्पष्ट है कि ये जानवर ऐसी मूर्खतापूर्ण हरकतें नहीं करना चाहते हैं. जानवरों को अकेला छोड़ दें और उन्हें शांति से अपना जीवन जीने दें. मुझे लगता है कि ये शेर दुबले-पतले दिख रहे हैं. अब उन्हें कैसे दंडित किया जाता है? पिटाई या भूख से?
देखें Video:
Luoyang, Henan, China
— We Are Not Food (@WeAreNotFood) April 16, 2023
Everything went wrong!
It is clear that these animals do not want to do these silly tricks. Leave the animals alone and let them live their lives in peace.
I think these lions look skinny. How are they punished now? Beating and starving?#animalcruelty pic.twitter.com/ypkV4HNx7c
इस वीडियो पर लोगों के कई गुस्से भरे कमेंट आए हैं. कई लोगों ने बताया कि कैद में जानवरों के साथ सर्कस को पशु क्रूरता के लिए भारी दंडित किया जाना चाहिए.
डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, लुओयांग प्रचार विभाग ने बाद में एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि सुबह करीब 10:45 बजे ग्लोबल पीक इंटरनेशनल सर्कस के परीक्षण प्रदर्शन के दौरान एक शेर गलती से अपने बाड़े से भाग निकला. सौभाग्य से जानवर को रखवालों ने लगभग 15 मिनट के अंदर ही पकड़ लिया और इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ.
ट्रेन में बीमार पत्नी की देखभाल करता दिखा बुजुर्ग शख्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं