विज्ञापन

गहरे कुएं में गिरा बब्बर शेर, वन विभाग ने रस्सियों के सहारे ऐसे खींचा बाहर, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो!

गुजरात के ऊना में एक बब्बर शेर शिकार की तलाश में निकलते-निकलते खुद आफत में फंस गया और खेत के एक गहरे कुएं में जा गिरा. करीब घंटे भर चले इस हाई-वोल्टेज रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.

गहरे कुएं में गिरा बब्बर शेर, वन विभाग ने रस्सियों के सहारे ऐसे खींचा बाहर, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो!
शिकार करने निकला था शेर, खुद गिर गया 'मौत' के कुएं में...देखें रेस्क्यू ऑपरेशन का वायरल वीडियो
@sanghaviharsh

Gujarat Lion Rescue: गुजरात का गिर इलाका शेरों का गढ़ माना जाता है, लेकिन कभी-कभी ये बेजुबान 'किंग' भी मुसीबत में पड़ जाते हैं. ऊना तालुका के नवांदर इलाके में एक बब्बर शेर शिकार की फिराक में घूम रहा था, तभी अंधेरे या लापरवाही में उसका पैर फिसला और वो पानी से लबालब भरे एक गहरे कुएं में जा गिरा. बेचारा शेर पानी में छटपटा रहा था और अपनी जान बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहा था. जैसे ही वन विभाग को खबर मिली, टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर मोर्चा संभाल लिया. गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने खुद इस जांबाज रेस्क्यू का वीडियो एक्स (X) पर साझा किया है. 

रस्सियों का फंदा और टीम की बहादुरी (Heroic Rescue in Gujarat)

वीडियो में दिख रहा है कि कैसे वन विभाग के कर्मचारी और स्थानीय लोग मिलकर भारी-भरकम शेर को ऊपर खींच रहे हैं. शेर को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रस्सियों का एक मजबूत घेरा बनाया गया और उसे बहुत ही सावधानी से ऊपर की ओर खींचा गया. इस दौरान भीड़ का शोर भी था और खतरा भी, लेकिन टीम ने बड़े ही धैर्य के साथ काम लिया, ताकि शेर को कोई अंदरूनी चोट न आए. तकरीबन एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार 'वनराज' को कुएं से सही-सलामत बाहर निकाल लिया गया. बाहर आते ही शेर को पिंजरे में शिफ्ट किया गया, ताकि वहां मौजूद लोगों की जान को कोई खतरा न हो और शेर का भी इलाज हो सके.

ये भी पढ़ें:-मून मिशन से लौटी मालकिन तो 'बावरा' हो गया डॉगी, क्रिस्टीना कोच का घर वापसी वाला वीडियो देख रो पड़ेंगे आप!

जसाधार एनिमल केयर सेंटर में 'किंग' का इलाज (Lion Shifted to Jasadhar Animal Care Centre)

हर्ष संघवी ने अपनी पोस्ट में टीम की तारीफ करते हुए लिखा कि, यह वाकया हमें याद दिलाता है कि वन्यजीवों के साथ तालमेल बिठाकर रहने के लिए हमें जिम्मेदारी और जागरूकता दिखानी होगी, फिलहाल इस शेर को जसाधार एनिमल केयर सेंटर (Jasadhar Animal Care Centre) भेज दिया गया है, जहां डॉक्टर उसकी सेहत पर नजर रख रहे हैं. इंटरनेट पर लोग वन विभाग की इस फुर्ती और हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'वाकई कमाल का काम किया है, एक बेजुबान की जान बचाना सबसे बड़ा पुण्य है.' वहीं दूसरे ने कहा, 'शेर को बचाने का ये तरीका वाकई काबिल-तारीफ है.'

ये भी पढ़ें:-सुनार की छुट्टी! इस मशीन में डालिए पुरानी चैन, 30 मिनट में बैंक बैलेंस फुल

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lion Rescue, Una Taluka, Gujarat Wildlife, Forest Department, Animal Care
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com