विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2024

गांव की सड़क से निकला जंगल का राजा, लोगों को डर से उल्टे पैर चलता देख उनकी ओर बढ़ने लगा खूंखार बब्बर शेर

वीडियो में जंगल के राजा को 'बाहुबली' की तरह सड़क पर घूमते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान सड़क पर से गुजर रहे लोगों के डर के मारे हाथ-पैर फूल गए.

गांव की सड़क से निकला जंगल का राजा, लोगों को डर से उल्टे पैर चलता देख उनकी ओर बढ़ने लगा खूंखार बब्बर शेर
सड़क से निकलते बब्बर शेर को देख लोगों के डर से फूले हाथ-पैर, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Gujarat Gir Forest Viral Video: इंटरनेट पर अक्सर वाइल्डलाइफ से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही वायरल इस दिल दहला देने वाले वीडियो ने तो जैसे लोगों की धड़कनें ही तेज कर दी. वायरल हो रहे इस चौंका देने वाले वीडियो में जंगल के राजा को 'बाहुबली' की तरह सड़क पर घूमते हुए देखा जा सकता है. हैरानी की बात तो ये है कि, जिस समय बब्बर शेर सड़क पर मंडरा रहा था, उस वक्त सड़क पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र का इंसान मौजूद था. इस खौफनाक नजारे को देखकर वहां मौजूद लोगों की डर के मारे हालत खराब हो गई. 

कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर (Lion In A Village Near Gir)

चंद सेकंड का ये होश उड़ा देने वाला वीडियो गुजरात के गिर के एक गांव का बताया जा रहा है, जिसमें खूंखार शेर को बड़े ही बिंदास तरीके से सड़क पर चलता देखा जा सकता है. इस दौरान वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए उसके रास्ते से फटाफट हटते नजर आ रहे हैं. इस बीच किन्हीं 'पैपराजी' टाइप लोगों ने इस खौफनाक मंजर को जैसे-तैसे कैमरे में कैद कर लिया, अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि, जिस सड़क पर शेर टहल रहा था, उसका इस्तेमाल गांव वाले मुख्य सड़क के तौर पर करते हैं. हालांकि, यह वीडियो कब का है इस बात की पुष्टी नहीं हुई है.

यहां देखें वीडियो

दिल दहला देने वाला वीडियो (Asiatic Lion Ka Video)

इंस्टाग्राम पर इस रूह कंपा देने वाले वीडियो को @wildtrails.in नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, गुजरात के गिर जंगल के पास के गांव में एक बब्बर शेर शान से चलता नजर आया. गिर, एशियाई शेरों को देखने की एकमात्र जगह है. क्लिप को देखकर समझा जा सकता है कि, गिर के शेरों और लोगों ने एक तरह साथ-साथ रहना सीख लिया है. सड़क पर कई वाहन खड़े नजर आ रहे है, जिनके बीच में से शेर निकलता नजर आ रहा है.

ये भी देखेंः- मक्का में दिखा कुदरत का अनोखा रूप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Gir Forest Viral Video, Asiatic Lion Ka Video, Lion In A Village Near Gir, Asiatic Lion Majestic Walk, Lion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com