विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2023

शेरनी से भिड़ गया तेंदुआ, दोनों में हुई खतरनाक Fight, शेरनी ने उठाकर पटका, फिर तेंदुए ने जो किया, आप सोच भी नहीं सकते

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक तेंदुआ और एक खूंखार शेरनी आपस में भिड़ गए हैं.

शेरनी से भिड़ गया तेंदुआ, दोनों में हुई खतरनाक Fight, शेरनी ने उठाकर पटका, फिर तेंदुए ने जो किया, आप सोच भी नहीं सकते
शेरनी से भिड़ गया तेंदुआ, दोनों में हुई खतरनाक Fight

सोशल मीडिया पर खतरनाक जानवरों के तमाम वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं. कभी किसी बड़े जानवर द्वारा दूसरे जानवर का शिकार करते हुए तो कभी दो बड़े जानवरों के बीच खतरनाक लड़ाई का वीडियो. अबतक आपने तेंदुए को दूसरे जानवरों और इसानों पर हमला करते हुए कई बार देखा होगा. लेकिन, क्या कभी आपने तेंदुए को किसी जानवर से डरकर भागते हुए देखा है. अगर नहीं देखा तो ये वीडियो आपको जरूर देखना चाहिए. जिसमें एक शेरनी ने तेंदुए पर हमला कर दिया और फिर दोनों के बीच जो खतरनाक फाइट हुई वो देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

शेरनी और तेंदुए की खतरनाक लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक तेंदुआ और एक खूंखार शेरनी आपस में भिड़ गए हैं. लेकिन, तेंदुए को जैसे ही लगता है कि वह जीत नहीं पाएगा, तो वह भागने की कोशिश करता है. मगर, शेरनी उसे फिर से दबोच लेती है. हालांकि, आखिर में वह किसी तरह जान बचाकर पास के पेड़ पर चढ़ जाता है. 

देखें Video:

वीडियो देखकर लोगों का कहना है कि तेंदुआ किस्मत वाला रहा, वरना इसका बच पाना मुश्किल ही था. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पेज wildtrails.in पर 28 फरवरी को पोस्ट किया गया था, जिसे अबतक 36 हजार से अधिक व्यूज और दो हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इस वीडियो पर आपका क्या कहना है? कमेंट में बताएं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leopard Clashed With A Lioness, Lioness Lifted Leopard Up And Threw Down, Shocking Video, Leopard And Lioness Fight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com