कई बार हमारे पास सुविधाएं होती हैं, वो सभी चीज़ें मौजूद होती हैं, जिनकी मदद से हम अपनी ज़िंदगी को बेहतरीन बना सकते हैं. मगर इन तमाम सुविधाओं के बावजूद अगर मन संतुष्ट नहीं रहा तो हमारे लिए बेकार ही है. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक शख्स की कहानी काफी वायरल हो रही है. इस कहानी में देखा जा सकता है कि एक शख्स एक कंपनी में सीईओ की पद संभाल रहा था, मगर वो बिल्कुल संतुष्ट नहीं था. ऐसे में शख्स ने अपनी नौकरी छोड़ी और ट्रक ड्राइवर बन गया.
60 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले ग्रेग रॉस ने ऐसा ही किया. अपनी ज़िंदगी को बदलने के लिए ग्रेग रॉस ने एक बड़ा निर्णय लिया. 2008 में अपने अंकल के अंतिम दर्शन में गए हुए थे. वहीं उन्हें विचार आया कि जीवन में कुछ अलग करना है ताकि मन संतुष्ट रहे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
द गार्जियन के साथ अपनी प्रेरक कहानी साझा करते हुए, रॉस अपनी नई यात्रा की शुरुआत के बारे में बात करते हैं. सीवी में ट्रक चलने का बिल्कुल अनुभव नहीं था. जवानी के दिनों में उन्होंने गाड़ियां चलाई थीं.
उनका मन उनके काम में नहीं लगता था. ऐसे में उन्होंने एक ट्रक की कंपनी के साथ ट्रक के बारे में सीखा, समझा और फिर ट्रक को ही अपनी ज़िंदगी बना ली.
मिस्टर रॉस अब 72 साल के हो चुके हैं. 12 साल से लगातार वो अपने मन की बात सुन रहे हैं और भारी गाड़ियां चला रहे हैं. उन्होंने अपने अनुभव से बताया कि हमें खुद को दुबारा मौका ज़रूर देना चाहिए.
''वह हमेशा मेरा पक्ष लेती रही हैं'' - अपनी मां तनुजा के बारे में काजोल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं