Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2026: हर मराठा गर्भ के साथ लेता है छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम. भारत के इतिहास में कुछ नाम केवल व्यक्तित्व नहीं होते, वे विचार बन जाते हैं, प्रेरणा बन जाते हैं और युगों तक मार्गदर्शक बने रहते हैं. उन्हीं में से एक है महाराज छत्रपति शिवाजी का नाम. आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जा रही है. 19 फरवरी को जन्मे शिवाजी महाराज ने उस समय स्वराज का स्वप्न देखा, जब देश का अधिकांश भाग विदेशी सत्ता के अधीन था. उनकी जयंती पर उनके विचारों का स्मरण और प्रसार बच्चे से लेकर बड़ों तक को अपने इतिहास से जोड़ता है. तो चलिए आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर अपनों को भेजते हैं ये शुभकामना संदेश.
जन्म और प्रारंभिक जीवन-
शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी दुर्ग में हुआ था. उनकी माता राजमाता जीजाबाई ने उनमें बचपन से ही धर्म, नीति और शौर्य के संस्कार डाले. उनके पिता शाहजी भोसले एक वीर योद्धा था. बाल्यकाल से ही शिवाजी ने अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाना सीखा.

ऐसे अपनों को दें शिवाजी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं-
1. हिंदुत्व की पहचान शिवाजी,
स्वराज का दूसरा नाम शिवाजी,
देश का अभिमान शिवाजी,
राष्ट्र की है शान शिवाजी.
शिवाजी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
2. आपका पराक्रम अमर रहे."
"शिवरायकी जय! जय भवानी, जय शिवाजी!
शिवाजी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
3. साहस की मशाल हैं शिवाजी,
स्वाभिमान की ढाल हैं शिवाजी,
अन्याय के खिलाफ जो डट जाएं,
ऐसे बेमिसाल हैं शिवाजी.
शिवाजी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
4. मां भारती के सच्चे सपूत,
रण में जिनका अटल था रूप,
दुश्मन भी जिनसे कांप उठे,
ऐसे वीर शिवाजी को वंदन.
शिवाजी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
5. जब लक्ष्य जीत का हो,
तो हासिल करने के लिए कितना भी परिश्रम,
कोई भी मूल्य, क्यों न हो
उसे चुकाना ही पड़ता है.
शिवाजी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
ये भी पढ़ें- मार्च में घूमने जाने की कर रहे हैं प्लानिंग? ये 4 डेस्टिनेशन्स हैं बिल्कुल परफेक्ट
World Heart Day: दिल की बीमारियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्टर TS Kler
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं