Leap Day 2024: आज 29 फरवरी है और आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि अब ये दिन 4 साल बाद ही आएगा. इस खास दिन को Google भी सेलिब्रेट कर रहा है. आज 29 फरवरी को Leap Day के खास मौके पर एक गूगल ने दिलचस्प डूडल बनाया है. गूगल के आज के खास डूडल में एक मेंढक को देखा जा सकता है, जिसके ऊपर 29 तारीख लिखी हुई है. मेंढक के कूदते ही 29 तारीख गायब हो जाती है. आप पूरे डूडल में 28, 29 और 1 मार्च की तारीख को देख सकते हैं. लीप डे के गूगल के डूडल का बैकग्राउंड एक तालाब जैसा है और Google शब्द के अक्षरों को कमल के पत्तों के साथ बनाया गया है.
इस मज़ेदार डूडल पर क्लिक करते ही आप देखेंगे कि मेंढक टर्र-टर्र करने लगता है, जिसके बाद 29 तारीख जूम होकर नज़र आने लगती है. उसके बाद मेंढक तालाब से बाहर कूद जाता है और फिर 29 तारीफ और मेंढक दोनों ही गायब हो जाते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस दिलचस्प डूडल को आप किसी के साथ भी शेयर कर सकते हैं. वैसे तो ये बात सबको पता ही है कि 4 साल में एक बार लीप ईयर होता है और उस साल फरवरी का महीना 29 दिन का होता है. लीप ईयर में फरवरी महीने के आखिरी दिन को यानी 29 तारीफ को लीप डे कहते हैं. अगली बार लीप ईयर 2028 में होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं