विज्ञापन

आज Google Doodle में चमका रहा है Pi, जानें 14 मार्च को क्यों मनाया जाता है Pi Day

पाई एक सर्कल के सर्कमफेरेंस और उसके डायमीटर का रेश्यो होता है. इसका मतलब यह भी है कि अगर आपको सर्कल का सर्कमफेरेंस पता है, तो आप उसका डायमीटर पता कर सकते हैं. या अगर आपको उसका डायमीटर पता है, तो आप सर्कमफेरेंस पता कर सकते हैं.

आज Google Doodle में चमका रहा है Pi,  जानें 14 मार्च को क्यों मनाया जाता है Pi Day
फिजिशियन लैरी शॉ ने 1988 में सैन फ्रांसिस्को के एक्सप्लोरेटोरियम में पाई डे की शुरुआत की थी

आज 14 मार्च को, पूरी दुनिया में पाई डे मनाया जा रहा है. Google Doodle का होमपेज आज पाई डे को समर्पित है. पाई का न्यूमेरिकल वैल्यू पांच डेसिमल प्लेस तक 3.14159 होता है. इसलिए, पाई डे 14 मार्च (3/14) को मनाया जाता है. पाई (ग्रीक अक्षर π) मैथ में एक सिंबल है जिसका इस्तेमाल एक कॉन्स्टेंट को दिखाने के लिए किया जाता है. एक सर्कल के घेरे और उसके डायमीटर का रेश्यो  जो लगभग 3.14159 होता है. आसान शब्दों में समझा जाए तो, पाई एक सर्कल के सर्कमफेरेंस और उसके डायमीटर का रेश्यो है. इसका मतलब यह भी है कि अगर आपको सर्कल का सर्कमफेरेंस पता है, तो आप उसका डायमीटर पता कर सकते हैं. या अगर आपको उसका डायमीटर पता है, तो आप सर्कमफेरेंस पता कर सकते हैं.

फिजिशियन लैरी शॉ ने 1988 में सैन फ्रांसिस्को के एक्सप्लोरेटोरियम में पाई डे की शुरुआत की थी. U.S. हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स ने 2009 में एक प्रस्ताव पास कर 14 मार्च को ऑफिशियली नेशनल पाई डे घोषित किया था. तभी से हर साल 14 मार्च को पाई डे मनाया जाने लगा. पाई डे अल्बर्ट आइंस्टीन (जन्म 14 मार्च, 1879) के जन्मदिन के साथ मनाया जाता है खात बात यह है कि पाई डे 14 मार्च की दोपहर 1.59 बजे ही मनाया जाता है.

पाई का इस्तेमाल क्या है

पाई का गोल चीजों का क्षेत्रफल और आयतन (volume) निकालने के काम जाता. जितनी भी गोल चीजे होती हैं,  जैसे  गेंद, आसमान में ग्रहों की कक्षा, टायर, और इत्यादि इनका क्षेत्रफल और आयतन पाई की मदद से निकलता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pi Google Doodle, Today What It Pi, Why Pi Day Is Celebrated On March 14th, Pi Ka Matlab, Pi Day 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com