सोचिए अगर क्या हो जब आप फ्लाइट में सफर का आनंद ले रहे हो और तभी लैंडिंग से कुछ देर पहले ही फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खुल जाए. यकीनन आपकी भी सांसें अटक जाएगी, लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ सच में देखने को मिल दक्षिण कोरिया में, जब एयरपोर्ट पर उतरने से ठीक पहले ही एशियाना एयरलाइंस के विमान का दरवाजा अचानक खुल गया. इस दौरान विमान में सवार यात्रियों की हालत खराब हो गई. बताया जा रहा है कि इस कारण दर्जनभर यात्रियों की हालत खराब हो गई. दरअसल, एक यात्री ने फ्लाइट के इमरजेंसी गेट को लैंडिंग से पहले खोल दिया था, जिसके पीछे की असल वजह उसने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताई.
बताया जा रहा है कि, बीते शुक्रवार एशियाना एयरलाइंस में सवार एक यात्री ने विमान से जल्दी उतरने के लिए विमान का दरवाजा खोल दिया, इसके बाद जो हुआ वो नजारा यकीनन डरा देने वाला था. पुलिस ने फ्लाइट के इमरजेंसी गेट को लैंडिंग से पहले खोलने वाले यात्री को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में यात्री ने पुलिस को बताया कि, उसे घुटन महसूस हो रही थी, जिसके चलते शख्स ने यह कदम उठाया.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें पोस्ट
Terrifying experience for those onboard this fight 😱 pic.twitter.com/CvTZqP1Fmk
— Wow Terrifying (@WowTerrifying) May 27, 2023
सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा यह वीडियो 26 मई को ट्विटर पर शेयर किया गया था, जिसे देखने के बाद यूजर्स के पैरो तले जमीन खिसक गई. महज 20 सेकंड के इस वीडियो को देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
समाचार एजेंसी AFP की रिपोर्ट के अनुसार, उस वक्त एयरबस A321-200 में 6 क्रू मेंबर्स और 194 यात्री सवार थे, जो लगभग 240 किमी का सफर तय करते हुए राजधानी सियोल से दक्षिण-पूर्व में डेगू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी. बताया जा रहा है कि, जिस वक्त फ्लाइट का इमरजेंसी गेट ओपन हुआ था, उस वक्त फ्लाइट हवा में करीब 200 मीटर (650 फीट) की ऊंचाई पर थी. वहीं साउथ कोरिया की समाचार एजेंसी 'योनहाप' की मानें तो 9 लोग अस्पताल में भर्ती हैं.
ये भी देखें- मंदिर जाने के लिए ट्रोल होने पर सारा: "मैं दर्शन करना जारी रखूंगी"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं