विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2023

मां दुर्गा के नाम पर लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव की बेटी का रखा है ये नाम

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लालू प्रसाद यादव अपनी पोती को गोद में लेकर प्यार कर रहे हैं. लालू प्रसाद यादव ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो के साथ कई तस्वीरें भी मौजूद हैं.

मां दुर्गा के नाम पर लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव की बेटी का रखा है ये नाम

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन चुके हैं. उनके घर लक्ष्मी आई है. सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल भी हुए हैं. तेजस्वी यादव ने सबको शुक्रिया भी कहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि तेजस्वी की बेटी का नाम क्या है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए रोहिणी अचार्या ने बच्ची का नाम बताया. उन्होंने राजद नेता लालू प्रसाद यादव और उनकी नन्ही पोती का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने कैप्शन भी शेयर किया है. कैप्शन में उन्होंने बताया कि बेटी का नाम कात्यायनी है.

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लालू प्रसाद यादव अपनी पोती को गोद में लेकर प्यार कर रहे हैं. लालू प्रसाद यादव ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो के साथ कई तस्वीरें भी मौजूद हैं. इस नाम को जानने के बाद सोशल मीडिया पर यूज़र्स काफी खुश नज़र आ रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए बताया कि मां दुर्गा के नाम पर बच्ची का नाम रखा गया है.

तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट किया है

वायरल हो रहे इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 4 हज़ार से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर कई यूज़र्स की प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- एक दम दादा पर गई है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत सुंदर है.

यूपीआई पेमेंट से जुड़ा नया नियम, आम ग्राहकों के लिए कोई चार्ज नहीं

लेखक के बारे में
img
बिक्रम कुमार सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Prasad Yadav, Tejashvi Yadav Became Father, Tejashvi Yadav Daughters Name, Lalu And Rohini
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com