विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2017

'लेडी सिंघम' ने की समाजवादी पार्टी के नेता की बोलती बंद, बोलीं- अब दिखाऊंगी क्या है औकात

सपा नेता किसी को छुड़वाने गई थी. जैसे ही नेता SSP मंजिल सैनी के पास पहुंची तो किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो वायरल हो गया.

'लेडी सिंघम' ने की समाजवादी पार्टी के नेता की बोलती बंद, बोलीं- अब दिखाऊंगी क्या है औकात
मेरठ की SSP मंजिल सैनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
  • मेरठ की SSP मंजिल सैनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
  • सपा नेता की क्लास लगाती नजर आ रही हैं SSP मंजिल सैनी.
  • बोलीं-'' 5 साल मनमर्जी करते रहे, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा.''
नई दिल्ली: मिलिए उत्तर प्रदेश की नई सिंघम से जो लखनऊ की पहली महिला SSP थीं. फिलहाल वो मेरठ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हैं. इनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक समाजवादी पार्टी की नेता को क्लास लगाती नजर आ रही हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है. अपनी ही चौकी में उन्होंने जो सपा नेता को सुनाया उसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. आइए देखते हैं क्या फरियाद लेकर पहुंची थी वो....

पढ़ें- उधार लेकर घर में किया ऐसा काम, आज हैं 1700 करोड़ रुपये की मालकिन, जानिए कैसे



आरोपी को छुड़वाने पहुंची थी समाजवादी नेता
कहीं बताया जा रहा है कि उसके कुक और ड्राइवर को छुड़ावाने गई थीं तो कही बताया जा रहा है कि वो पति को छुड़वाने गई थीं. अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है. storypick की खबर के मुताबिक, जैसे ही नेता SSP मंजिल सैनी के पास पहुंची तो किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो वायरल हो गया. लेडी सिंघम मंजिल सैनी कह रही थीं-'' 5 साल मनमर्जी करते रहे, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा. मेरे SO को धमकी देते हैं. कहता है तुम्हारी औकात क्या है? तो हम बताएंगे हमारी औकात क्या है. ''

पढ़ें- बॉयफ्रेंड बनाने के लिए इस लड़की ने किया ऐसा, हकीकत जानी तो उड़ गए सबके होश

वो दर्ज किए गए केस को निष्पक्ष तरीके से जांच करने को कह रही थीं. जिसके बाद उन्होंने कहा- ''हमें क्या करना है, हम करेंगे. ठीक है! हमें बताने की जरूरत नहीं.''  ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इस SSP को लेडी सिंघम कहा जा रहा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SSP, SSP Of Meerut, Manzil Saini
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com