विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2018

VIDEO: जब बुजुर्ग की श्रद्धांजलि सभा में जमकर हुआ नाच गाना, डांसर ने लगाए ठुमके

एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को हैरान कर रखा है. एक बुजुर्ग दंपत्ति की श्रद्धांजलि सभा में एक लेडी डांसर ने डांस किया.

VIDEO: जब बुजुर्ग की श्रद्धांजलि सभा में जमकर हुआ नाच गाना, डांसर ने लगाए ठुमके
बुजुर्ग दंपत्ति की श्रद्धांजलि सभा में नाची लेडी डांसर.
सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जहां शादी में डांसर डांस करते हैं. लेकिन अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को हैरान कर रखा है. एक बुजुर्ग दंपत्ति की श्रद्धांजलि सभा में एक लेडी डांसर ने डांस किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. फेसबुक और वाट्सऐप पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक तरफ स्टेज पर महिला डांस कर रही थी तो वहीं सामने बैठकर लोग देख रहे थे. पीछे बुजुर्ग संपत्ति की तस्वीर लगी है और श्रद्धांजलि सभा लिखा है. 

VIDEO: ट्रक के टायर से पिचक गई कार, ड्राइवर ने इस जुगाड़ से बचाई जान

ऐसा वीडियो आपने शायद ही देखा हो. लेडी डांसर ने डांस करके बुजुर्ग दंपत्ति को श्रद्धांजलि दी. वीडियो में देखा जा सकता है कि डांसर फिल्म वॉन्टेड के गाने  'ले ले मजा ले' पर डांस कर रही है. इस वीडियो को फेसबुक पर रजा खान ने दो हफ्ते पहले पोस्ट किया था. अब तक इस वीडियो को 177 शेयर्स मिल चुके हैं और 36 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. सामने कुछ महिलाएं भी बैठी हैं. ये वीडियो कब का है और कहां का है इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है. 

VIDEO: शादी के बाद पेड़ के नीचे बैठे थे दूल्हा-दुल्हन, फिर हुआ ऐसा हादसा

देखें VIDEO:

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lady Dancer, Shradhanjali Sabha, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com