विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2020

लॉकडाउन के बीच बॉयफ्रेंड के साथ भागी लड़की, पापा ने दर्ज कराई शिकायत तो कोर्ट में बोली- 'मैं प्रेमी के साथ...'

केरल (Kerala) के कोझीकोड जिले में नजदीक के थामारास्सेरी से अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाला एक प्रेमी जोड़ा हाल ही में घर से भाग गया लेकिन उन पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया.

Also Read in
लॉकडाउन के बीच बॉयफ्रेंड के साथ भागी लड़की, पापा ने दर्ज कराई शिकायत तो कोर्ट में बोली- 'मैं प्रेमी के साथ...'
लॉकडाउन के बीच घर से भागा प्रेमी जोड़ा, मामला दर्ज

केरल (Kerala) के कोझीकोड जिले में नजदीक के थामारास्सेरी से अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाला एक प्रेमी जोड़ा हाल ही में घर से भाग गया लेकिन उन पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि यह घटना गत शनिवार की है जब 21 वर्षीय युवती अपने 23 वर्षीय प्रेमी के साथ भाग गई.

अलग-अलग धर्म से होने के कारण महिला का परिवार उनकी शादी के खिलाफ था और उसके पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. दोनों पुलिस के समक्ष पेश हुए और फिर उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया.

दोनों के बालिग होने के कारण उन्हें छोड़ दिया गया. महिला ने अदालत में यह भी कहा कि वह अपनी मर्जी से अपनी प्रेमी के साथ गई थी. बहरहाल, अदालत के निर्देश पर पुलिस ने कोविड-19 के कारण लगाए गए बंद के नियमों का उल्लंघन करने के लिए दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.

कोरोना वायरस के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या 166 पर पहुंच गई है और संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5,734 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब भी 5,095 लोग संक्रमित हैं जबकि 472 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है तथा एक व्यक्ति देश छोड़कर चला गया है. मंत्रालय ने बताया कि देशभर में पिछले 24 घंटे में 17 और लोगों की मौत हुई है.

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से सबसे अधिक 72 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद गुजरात में 16 लोगों की, मध्य प्रदेश में 13 और दिल्ली में नौ लोगों की मौत हुई. पंजाब तथा तमिलनाडु में आठ-आठ लोगों की मौत हुई जबकि तेलंगाना में सात लोगों ने जान गंवाई.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CoronaVirus Lockdown, Kerala, Girl Ran Away With Boyfriend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com