सोशल मीडिया के आने से लोगों में घूमने का क्रेज बढ़ा है. लोग चाहते हैं कि दुनिया के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानें. ऐसे में कुछ लोग देश और दुनिया के बेहतरीन डेस्टिनेशन को देखते हैं और उसे वीडियो और कंटेंट के ज़रिए शेयर करते हैं. ऐसे लोगों को ट्रैवल ब्लॉगर कहते हैं. यूं तो कई ट्रैवल ब्लॉगर हैं, जो कंटेंट के ज़रिए लोगों को अच्छी जानकारी देते हैं. ऐसे में कमलेश सालवी भी इंटरनेट पर छाए हुए हैं. इन्हें यात्रा करना अच्छा लगता है. साथ ही साथ वीडियो कंटेंट भी बनाने में अच्छा लगता है. इनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ट्रैवेल कंटेंट क्रिएटर के साथ-साथ कमलेश एक राज्य-स्तरीय वॉलीबॉल खिलाड़ी भी हैं. ये राजस्थान के रहने वाले हैं. आज सोशल मीडिया के जरिए एक बहुत बड़ी पहचान बना चुके हैं. इंस्टाग्राम पर इनके 14 लाख फॉलोवर्स हैं. अपने पोस्ट के ज़रिए लोगों को जीवन जीने के तरीकों के बारे में बताते हैं.
कंटेंट के बारे में कमलेश बताते हैं कि आज का दौर डिजिटल हो चुका है. ऐसे में लोगों को इसके बारे में बेसिक जानकारी होनी चाहिए. सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिनके ज़रिए इंसान अपनी दिल की बात कह सकता है. अपने मन का काम करते हुए सफल हो सकता है. आज सोशल मीडिया पर कई अच्छे बेहतरीन कंटेंट क्रिएटर्स हैं, जो कंटेंट के दम पर लोगों के दिलों पर राज करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं