विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2011

'जुगाड़' प्रौद्योगिकी को पेटेंट कराने की जरूरत : एसोचैम

उद्योग मंडल एसोचैम ने विभिन्न क्षेत्रों में नवीन खोज को संरक्षण उपलब्ध कराने के लिए जुगाड़ प्रौद्योगिकी का पेटेंट कराए जाने की अपील की है।
नई दिल्ली: उद्योग मंडल एसोचैम ने विभिन्न क्षेत्रों में नवीन खोज को संरक्षण उपलब्ध कराने के लिए जुगाड़ प्रौद्योगिकी का पेटेंट कराए जाने की अपील की है। युटिलिटी मॉडल एक पेटेंट की तरह ही बौद्धिक संपदा अधिकार है, लेकिन आमतौर पर छह से 15 साल की अल्प अवधि के लिए इसमें कम सख्त नियमों की आवश्यकता होती है। उद्योग मंडल ने कहा कि चीन, फ्रांस और जर्मनी समेत करीब 48 देश इस माडल को अपना रहे हैं। एसोचैम ने कहा कि देसी तरीके से बनाए गए ऐसे ट्रैक्टर को संरक्षण दिए जाने की जरूरत है जिसकी लागत ब्रांडेड ट्रैक्टर के मुकाबले एक तिहाई है। यहां लोग काफी नवप्रवर्तक हैं, लेकिन विभिन्न कारणों से वे खुद से इजाद किए गए उत्पादों का व्यावसायिक इस्तेमाल करने में असमर्थ हैं।'
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जुगाड़, प्रौद्योगिकी, पेटेंट, एसोचैम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com