विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2011

मिस्र में अमेरिकी पत्रकार का यौन उत्पीड़न

मिस्र में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान अमेरिका की पत्रकार लारा लोगान यौन उत्पीड़न का शिकार बनी थीं। लारा के साथ असामाजिक तत्वों ने दुर्व्यवहार करने के साथ उनकी पिटाई भी की थी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
न्यूयॉर्क: मिस्र में पिछले दिनों सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान अमेरिका की पत्रकार लारा लोगान यौन उत्पीड़न का शिकार बनी थीं। लारा के साथ असामाजिक तत्वों ने दुर्व्यवहार करने के साथ उनकी पिटाई भी की थी। अमेरिकी समाचार चैनल सीबीसी न्यूज की संवाददाता लारा पिछले दिनों काहिरा गई थीं, जहां उनके साथ यह घटना घटी। उनके शरीर पर लाल निशान अभी भी मौजूद हैं। समाचार पत्र न्यूयॉर्क पोस्ट ने खबर दी है, लारा को वस्त्रहीन कर दिया गया था। उनकी बार-बार पिटाई गई। उनके शरीर पर लाल निशान हैं। ऐसा लगा है कि उनकी झंडे में लगे डंडों से लारा की पिटाई की गई। लारा के एक मित्र ने कहा, अब लारा की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। अभी वह बात करने की स्थिति में नहीं है। उनके दिलो-दिमाग पर इस घटना का गहरा असर हुआ है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मिस्र, क्रांति, हुस्नी मुबारक, अमेरिकी पत्रकार, यौन उत्पीड़न
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com