विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2025

बंद स्कूल अब बने खूबसूरत गेस्ट हाउस, सरकार ने गांवों की रौनक लौटाने के लिए उठाया अनोखा कदम

लोगों का गांवों को छोड़कर शहरों की ओर पलायन करने से स्कूलों पर गहरा प्रभाव देखने को मिल रहा है. हालांकि, अब यहां बंद हुए स्कूलों को गेस्ट हाउस में बदलने का फैसला लिया गया है.

बंद स्कूल अब बने खूबसूरत गेस्ट हाउस, सरकार ने गांवों की रौनक लौटाने के लिए उठाया अनोखा कदम
बंद स्कूल बने सजे-धजे गेस्ट हाउस, बंद हुए गांव के 450 स्कूल...फिर उसे ही बना डाला गेस्ट हाउस

Old School Become Guest House: जापान, जिसे तकनीकी और आधुनिकता का प्रतीक माना जाता है, अब एक नई चुनौती का सामना कर रहा है. जनसंख्या में गिरावट और गांवों से शहरों की ओर तेजी से हो रहा पलायन. इस स्थिति का सबसे बड़ा असर गांवों के स्कूलों पर पड़ा है, जहां छात्रों की कमी के चलते हजारों स्कूल हर साल बंद हो रहे हैं.  आंकड़ों की मानें तो जापान में हर साल गांवों में करीब 450 स्कूल बंद हो जाते हैं. इससे गांवों की रौनक भी खत्म हो रही थी, लेकिन अब जापान सरकार ने एक बेहद अनोखा और सराहनीय फैसला लिया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

इन बंद हो चुके स्कूलों को अब गेस्ट हाउस (guest houses in Japan), कैफे और सामुदायिक केंद्रों में बदला जा रहा है. इस फैसले से गांवों में दोबारा चहल-पहल देखने को मिल रही है और पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी अब गांवों की ओर लौटने लगे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

इसका एक शानदार उदाहरण जापान के मियोशी शहर (Japanese village tourism) में देखने को मिला है, जहां 'हरे टू' नामक स्कूल को गेस्ट हाउस में बदला गया है. यह स्कूल 2005 में बंद हो गया था, लेकिन अब यहां रुकने आने वाले मेहमान न सिर्फ प्रकृति के करीब महसूस करते हैं, बल्कि स्वास्थ्य लाभ भी उठा रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

टोक्यो की एक डिजाइनर शुको उएमोटो (Japan school transformation) ने बताया कि, उनके बेटे को अस्थमा की समस्या थी, लेकिन मियोशी के गेस्ट हाउस में रहने और यहां की शुद्ध हवा में सांस लेने से उनकी सेहत में काफी सुधार हुआ. यहां हर्बल चाय की चुस्की और कॉफी की महक लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है.

Latest and Breaking News on NDTV

अब तक मियोशी में 13 से ज्यादा बंद स्कूलों को गेस्ट हाउस (Miyoshi guest house), कैफे और लोकल मार्केट सेंटर में तब्दील किया जा चुका है. हर महीने यहां स्थानीय बाजार भी लगता है, जहां पर्यटक और ग्रामीण दोनों ही हिस्सा लेते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

जापान का यह कदम सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा नहीं दे रहा, बल्कि गांवों में फिर से जीवन (eco friendly guesthouses Japan) भरने की एक मिसाल बन चुका है. दुनिया के अन्य देशों को भी इससे प्रेरणा लेकर अपने गांवों को फिर से जीवंत बनाने की दिशा में कदम उठाना चाहिए.

ये भी पढ़ें:- दुनिया का सबसे खतरनाक कोबरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Japan Abandoned Schools, Guest Houses In Japan, Japanese Village Tourism, Japan School Transformation, Rural Depopulation Japan, Miyoshi Guest House, Japan Village Revival, Schools Converted To Hotels, Asthma Cure Clean Air Japan, Tourism Boost Japan Villages, Unique Travel Destinations Japan, Eco Friendly Guesthouses Japan, Japan Old School, Japan Old School Become Guest House, Japan Tourism, Japan Population
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com