विज्ञापन

भूकंप आते ही हवा में उड़ेंगे ये घर, जापानी कंपनी ने बनाए फ्यूचर हाउस; हर्ष गोयनका ने शेयर किया मॉडल इमेज

इन घर के नीचे एक खास एयर चैंबर (हवा का बेस) बनाया जाता है, जो सामान्य दिनों में शांत रहता है. जैसे ही जमीन के नीचे हलचल होती है, घर में लगे सेंसर्स तुरंत इसे भांप लेते हैं. मात्र 0.5 से 1 सेकंड के भीतर एयर कंप्रेसर चालू होता है.

भूकंप आते ही हवा में उड़ेंगे ये घर, जापानी कंपनी ने बनाए फ्यूचर हाउस; हर्ष गोयनका ने शेयर किया मॉडल इमेज
हर्ष गोयनका ने जापानी घरों के नए मॉडल को साझा किया है. यह घर भूकंपरोधी हैं.

टोक्यो. जापान में भूकंप आम बात है. ऐसे में जापान ने भूकंपरोधी घर बनाने का दावा किया है. जिसमें भूकंप आने पर ये घर जमीन से थोड़ा ऊपर उठ जाते हैं. ताकि उन्हें सुरक्षित रखा जा सके. मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने अपने X हैंडल से इस घर की तस्वीर साझा की है. जापानी कंपनी 'एयर दानशिन सिस्टम्स इंक' ने तबाही से बचने ये मॉडल तैयार किया है. यह तकनीक भूकंप आते ही आपके पूरे घर को जमीन से ऊपर हवा में उठा देती है, ताकि नीचे मची तबाही का असर आपके घर पर न पड़े.   

कैसे काम करती है ये तकनीक

इस भूकंपरोधी घर के पीछे का विज्ञान बेहद सीधा और सरल है. दरअसल होता यह है कि घर के नीचे एक खास एयर चैंबर (हवा का बेस) बनाया जाता है, जो सामान्य दिनों में शांत रहता है. जैसे ही जमीन के नीचे हलचल होती है, घर में लगे सेंसर्स तुरंत इसे भांप लेते हैं. मात्र 0.5 से 1 सेकंड के भीतर एयर कंप्रेसर चालू होता है और घर के नीचे हवा का एक मजबूत कुशन बन जाता है. यह हवा पूरे मकान को जमीन से लगभग तीन सेंटीमीटर ऊपर उठा देती है. जब तक भूकंप के झटके चलते हैं, घर हवा में तैरता रहता है और जमीन की थरथराहट ऊपर तक नहीं पहुंचती. झटका खत्म होते ही घर वापस धीरे से अपनी जगह पर आ जाता है. 

कम खर्च में तैयार हो सकते हैं ऐसे घर

इस अनोखी तकनीक के आविष्कारक शोइची साकामोटो हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि यह तकनीक पारंपरिक भूकंप-रोधी सिस्टम की तुलना में सिर्फ एक-तिहाई खर्च में तैयार हो जाती है. यानी सुरक्षा के साथ जेब पर बोझ भी कम होता है. बिजली कटने पर भी यह सिस्टम काम करता रहे, इसके लिए इसमें पावरफुल बैटरी बैकअप दिया गया है. 

यह भी पढ़ें : सुपरकंप्यूटर ने दिखाई पृथ्वी के भविष्य की डरावनी तस्वीर, बताया- पहले ऑक्सीजन खत्म होगी, फिर धरती होगी बंजर

कंपनी ने इसका एक लाइव टेस्ट भी किया. एक घर के अंदर मेज, कुर्सी और कांच के नाजुक वाइन ग्लास रखे गए और कृत्रिम भूकंप के तेज झटके दिए गए. जैसे ही झटका आया, घर हवा में उठ गया और अंदर रखी एक भी चीज अपनी जगह से नहीं हिली. जापान में इस समय करीब 90 घरों में यह सिस्टम सफलतापूर्वक काम कर रहा है.

हालांकि, कुछ विशेषज्ञ इसे लेकर थोड़े सतर्क भी हैं. उनका कहना है कि यह तकनीक हल्के और मध्यम झटकों में तो कमाल का काम करती है, लेकिन अगर भूकंप बहुत विनाशकारी और हर दिशा से हिलाने वाला हुआ, तो क्या यह सिस्टम उसे संभाल पाएगा?

यह भी पढ़ें : इस जानवर की पॉटी से बनती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, कीमत 12 हजार रुपए किलो; फिर भी मजे लेकर पीते हैं लोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Japan Earth Quake, Home Design, House Building, House Building Management
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com