Viral Trend : अपने बयानों से अक्सर सुर्खियां बटोरने वाली कंगना रानौत इन दिनों अपने लुक्स से लोगों का ध्यान खींच रही हैं. लेकिन उनके लुक या स्टाइल किसी फिल्म के लिए नहीं है. बल्कि पार्लियामेंट सेशन में वो जिस अंदाज में पहुंच रही हैं वो सबको अट्रेक्ट कर रही हैं. और, उनके लुक्स एक दिग्गज महिला नेता की याद भी दिला रहे हैं. क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो कौन सी नेत्री हैं. कंगना अपने साड़ी लुक से जिस सीनियर लीडर की याद दिला रही हैं वो हैं इंदिरा गांधी. इमरजेंसी में इंदिरा गांधी का रोल अदा कर चुकी कंगना सदन में भी कुछ ऐसे ही अंदाज में पहुंच रही हैं कि इंदिरा गांधी की स्टाइल की यादें ताजा हो रही हैं. यह फोटोज ansnotcom इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई हैं, जिस यूसर्ज अपना रिएक्शन अलग अलग तरह से दे रहे हैं.
पुराने स्टाइल को दिया मॉर्डन टच
कंगना रनौत की संसद की वॉर्डरोब में हैंड्लूम कॉटन साड़ियां, हल्के पेस्टल और अर्थी टोन, साफ बॉर्डर और मोनोक्रोम पैलेट साफ नजर आते हैं. ये लुक सीधे तौर पर इंदिरा गांधी की याद दिलाते हैं. जिनका स्टाइल सोबर, सिस्टमेटिक और हमेशा ऑन प्वाइंट हुआ करता था. फर्क बस इतना है कि कंगना इसमें मॉडर्न टच जोड़ती हैं. ब्लेजर, लॉन्ग कोट और शॉल के साथ पहनी गई साड़ियां आज की राजनीति में एक नया, सशक्त विजुअल स्टेटमेंट बन रही हैं.

यूजर्स का रिएक्शन
कंगना रनौत के पार्लियामेंट सेशन में साड़ी पहनने के स्टाइल पर यूजर्स का अलग अलग रिएक्शन है. यह हम नहीं बल्कि वायरल फोटोज पर लोग कह रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि उनका साड़ी पहनने से लेकर कोट कैरी करने का स्टाइल बिल्कुल उनकी तरह ही है. ऐसे में सोशल मीडिया पर अलग अलग रिएक्शन आए हुए हैं.
Disclaimer: यह वीडियो यूजर द्वारा पोस्ट की गई है, यह यूजर के अपने विचार हैं. एनडीटीवी इसके दावों और इसकी सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं