IPL 2021 DC Vs PBKS: आईपीएल (IPL) में रविवार को दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स (Delhi Capitals Vs Punjab Kings) के बीच खेला गया, जहां शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की धुआंधार पारी के चलते दिल्ली ने बड़ा लक्ष्य आसानी से पूरा कर लिया. लेकिन पंजाब के दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) ने ऐसा कैच पकड़ा, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है. दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) ने जगलिंग करते हुए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का कैच पकड़ा. चार बार गेंद छूटने के बाद उन्होंने कैच को पकड़ा. सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. आईपीएस ऑफिसर रुपिन शर्मा (IPS Officer Rupin Sharma) ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है.
दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 18 गेंद पर 16 रन चाहिए थे. क्रीज पर ऋषभ पंत और मार्कस स्टॉइनिस खड़े थे. जाय रिचर्डसन की गेंद पर पंत ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बाउंड्री पार नहीं जा पाई. बाउंड्री पर खड़े दीपक हुड्डा के हाथ में गेंद आई, लेकिन उसको पकड़ने में उनको काफी मेहनत करना पड़ा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस वीडियो पर आईपीएस ऑफिसर रुपिन शर्मा ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने वीडिय शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'भारत कोरोना को काबू करते हुए.'
देखें Video:
#India finally #Corona ko kaboo karta hua#भारत #करोना को क़ाबू करते हुए #IPL #PBKS v #DC
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) April 18, 2021
@hvgoenka @RoflGandhi_
@JhaSanjay @sanjaymanjrekar pic.twitter.com/KMdb0SiAbC
दिल्ली की टीम ने इसके जवाब में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (92) के तूफानी अर्धशतक से 18.2 ओवर में चार विकेट पर 198 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. मार्कस स्टोइनिस (13 गेंद में नाबाद 27, तीन चौके, एक छक्का) और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव (32) ने भी उम्दा पारियां खेली। धवन ने 49 गेंद का सामना करते हुए 13 चौके और दो छक्के मारे.
पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल ने कहा कि उन्हें बल्लेबाजी करते हुए लगा था कि 196 रन अच्छा लक्ष्य रहेगा लेकिन शायद उनकी टीम ने 10 से 15 रन कम बनाए. मयंक अग्रवाल (36 गेंद, 69 रन, सात चौके, चार छक्के) और राहुल (51 गेंद, 61 रन, सात चौके, दो छक्के) के अर्धशतक और दोनों के बीच पहले विकेट की 122 रन की साझेदारी से पंजाब किंग्स ने चार विकेट पर 195 रन बनाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं