विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2018

IPL 2018: विराट के कैच को देख हैरान रह गईं अनुष्का शर्मा, Video हुआ वायरल

IPL 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया. जिसमें अनुष्का शर्मा विराट कोहली को सपोर्ट करने आई थीं.

IPL 2018: विराट के कैच को देख हैरान रह गईं अनुष्का शर्मा, Video हुआ वायरल
विराट के कैच को हैरान रह गईं अनुष्का शर्मा.
  • विराट के कैच को हैरान रह गईं अनुष्का शर्मा.
  • कोलकाता नाइट राडर्स आसानी से 6 विकेट से मुकाबला जीत गया.
  • कोहली ने जड़ी फिफ्टी तो अनुष्का शर्मा ने खड़े होकर तालियां बजाईं
IPL 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया. जिसमें कोलकाता नाइट राडर्स आसानी से 6 विकेट से मुकाबला जीत गया. इसी के साथ विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलुरु को फिर हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ बेंगलुरु 7वें नंबर पर आ चुकी है और कोलकाता चौथे स्थान पर पहुंच गई है. प्वॉइंट टेबल की लड़ाई अब तेज हो चुकी है. अब एक हार प्वॉइंट टेबल में नीचे का रास्ता दिखाती नजर आ रही है. वहीं बेंगलुरु का प्ले ऑफ में जाने का रास्ता अब मुश्किल नजर आ रहा है. लेकिन मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दी. 

IPL 2018: CSK के लिए डांस करती दिखीं जीवा, पापा धोनी को कहा ऐसा
 
विराट की टीम को सपोर्ट करने अनुष्का शर्मा पहुंची थीं. पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स ने 175 रन बनाए. जिसमें सबसे ज्यादा विराट कोहली ने 68 रन बनाए. जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 5 चौके लगाए. विराट कोहली ने जैसे ही अपनी फिफ्टी जड़ी तो अनुष्का शर्मा ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाईं. एक और पल ऐसा था जब अनुष्का शर्मा उनके एक कैच को देखकर हैरान रह गईं. 

विराट कोहली ने चश्मे के साथ डाली फोटो, अनुष्का ने हंसते हुए दिया ऐसा रिप्लाई
 

दिनेश कार्तिक शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. शिराज की गेंद पर उन्होंने लंबा शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन बॉल हवा में रह गई और ग्राउंड के अंदर ही गिरने लगी. लेकिन उस वक्त वहां कोई खड़ा नहीं था. विराट कोहली काफी दूर थे. विराट कोहली तेज दौड़ते हुए आए और डाइव लगाकर कैच कर लिया. कैच को देख अनुष्का शर्मा हैरान रह गईं उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPL 2018, RCB Vs KKR, Virat Kohli, Anushka Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com