विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2018

IPL 2018: धोनी ने लगाया छक्का तो लड़की बनी RCB से CSK की फैन, वीडियो हुआ वायरल

आईपीएल 2018 का अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला हुआ तो वो था चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का. जैसे ही धोनी ने छक्का जड़ा तो आरसीबी की फैन सीएसके की बन गई.

IPL 2018: धोनी ने लगाया छक्का तो लड़की बनी RCB से CSK की फैन, वीडियो हुआ वायरल
धोनी के जड़े छक्के तो आरसीबी से सीएसके की फैन बनी लड़की.
  • धोनी के जड़े छक्के तो आरसीबी से सीएसके की फैन बनी लड़की.
  • सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रही है.
  • उन्होंने 70 रन जड़कर मैच को अपने कब्जे में कर लिया.
आईपीएल 2018 का अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला हुआ तो वो था चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का. यानी धोनी की भिड़ंत विराट कोहली से. मैच में जिस चीज की उम्मीद थी वही हुआ. फैन्स को सांस रोक देने वाला मुकाबला देखने को मिला. फैन्स ने भी मैच को काफी एन्जॉय किया. मैच में सबसे खास थी धोनी की बल्लेबाजी. उन्होंने 70 रन जड़कर मैच को अपने कब्जे में कर लिया. उनके सामने सभी गेंदबाज फ्लॉप साबित हुए.

IPL 2018: मैच हारने के बाद जूनियर को टिप्स देते नजर आए MS Dhoni, देखें वायरल Video

मैच के एक दिन बाद एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है. जो हर किसी को हैरान कर सकता है. एक आरसीबी फीमेल फैन मैच देखने चिन्नास्वामी स्टेडियम में आई थी. जैसे ही धोनी ने छक्कों की बरसात शुरू की तो लड़की ने आरसीबी की जर्सी को उतार दिया. राज की बात तो ये है कि वो अंदर चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पहनकर आई थीं.

IPL 2018: विराट के कैच को देख हैरान रह गईं अनुष्का शर्मा, Video हुआ वायरल

देखें वीडियो-
 
 

A post shared by Evëřÿťhîng (@filmygyanii) on


मैच में धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. धोनी का फैसला सही साबित हुआ और 206 रन का पीछा करते हुए धोनी ने चेन्नई को आसानी से मैच जिता दिया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPL 2018, RCB Vs CSK, MS Dhoni, CSK
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com